एक्सप्लोरर

GST Council: जीएसटी काउंसिल करने जा रही बड़ा फैसला, ऑनलाइन खाना मंगाना होगा सस्ता?

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की बैठक में कुछ ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं जिसके बाद ऑनलाइन खाना मंगाने वाले कस्टमर्स को राहत मिल सकती है. जानिए क्या होने वाला है...

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक 21 दिसंबर को राजस्थान के जैसलमेर में होने वाली है. 55वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कुछ अहम मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा और इसमें कई गुड्स और सर्विसेज पर जीएसटी दरों को घटाने और बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है. 

फूड डिलीवरी चार्ज पर मिलेगी राहत!

जीएसटी काउंसिल की तरफ से फूड डिलीवरी एप्स के जरिए खाना मंगाने वाले कस्टमर्स को कुछ राहत मिल सकती है. जीएसटी परिषद की ओर से फूड डिलीवरी चार्ज पर जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) घटाया जा सकता है. 

18 परसेंट से घटकर 5 परसेंट होगा जीएसटी- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी मिली है कि अगर जीएसटी काउंसिल की बैठक में फिटमेंट कमिटी के दिए गए सिफारिशों को माना जाता है तो आपके फूड डिलीवरी पर लगने वाले चार्ज में बड़ी कटौती हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की तरफ से खाने की डिलीवरी पर अभी कस्टमर्स को 18 परसेंट जीएसटी देना होता है जिसे घटाकर 5 फीसदी किया जा सकता है. 

इनपुट टैक्स क्रेडिट के बिना होगा 5 परसेंट जीएसटी

सूत्रों ने ये भी बताया कि ये प्रस्ताव 1 जनवरी 2022 से चलन में आएगा और खासकर ई-कॉमर्स कंपनियां जो फूड डिलीवरी कर रही हैं, उनके बिजनेस के लिए ये नियम लागू होगा. हालांकि एक बात ध्यान रखने वाली है कि जब ऐसी कंपनियां अपना जीएसटी रिटर्न फाइल करेंगी तो उनको इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का फायदा नहीं मिलेगा. लंबे समय से ई-कॉमर्स कंपनियां जो फूड डिलीवरी सेक्टर में हैं, मांग कर रही हैं कि उनकी सेवाओं को रेस्टोरेंट सर्विसेज की तरह ही ट्रीट किया जाए या देखा जाए. इसके बारे में सूत्रों से पता चला है कि जीएसटी काउंसिल की फिटमेंट कमिटी ने इस चार्ज में कटौती के प्रस्ताव को विस्तार से देखा और समीक्षा की है.

नए जीएसटी चार्ज पर जानकारों का क्या है कहना

इस मामले की जानकारी रखने वाले जानकारों का कहना है कि बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट के डिलीवरी चार्ज पर 5 परसेंट जीएसटी की दर भले ही आम ग्राहकों के लिए राहत की खबर हो, ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म वाली कंपनियों के लिए खास राहत की बात शायद नहीं होने वाली है. इसको ऐसे देखना चाहिए कि 18 परसेंट जीएसटी के साथ इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करना बिना आईटीसी के 5 परसेंट जीएसटी फाइल करने से ज्यादा सस्ता होगा. कुछ मामलों में ये 5 परसेंट जीएसटी (इनपुट टैक्स क्रेडिट के बिना) कुल मिलाकर कंपनियों के लिए 18 परसेंट जीएसटी (इनपुट टैक्स क्रेडिट के साथ) के मुकाबले ज्यादा खर्चीला साबित होने वाला है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोने के दाम घटे और फिसले 77 हजार रुपये के नीचे, जानें आपके शहर में कितना सस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget