एक्सप्लोरर

GST Council 50th Meeting: GST काउंसिल की 50वीं बैठक, ये चीजें हो सकती हैं सस्‍ती और महंगी

GST Council Meet: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स काउंसिल की 50वीं बैठक चल रही है, जिसमें ऑनलाइन गेम से लेकर सिनेमा हॉल में खाने-पीने जैसी चीजों पर फैसला लिया जा सकता है. 

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल की 50वीं बैठक चल रही है और इसमें ऑनलाइन गेमिंग और जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण जैसे कई विषयों पर चर्चा होने वाली है. काउंसिल ने जीएसटी से रिलेटेड प्रमुख मुद्दों जैसे टैक्‍स रेट, छूट, सीमा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

जीएसटी काउंसिल सर्वसम्मति से फैसला लेता है. जीएसटी काउंसिल का फैसला उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के कम से कम तीन-चौथाई मतों के बहुमत से फैसला लेता है. काउंसिल की 50वीं बैठक में कई चीजों को लेकर टैक्‍स घटाया जा सकता है वहीं कुछ चीजों पर टैक्‍स बढ़ाया भी जा सकता है. यहां बताया गया है कि कौन सी चीजें सस्‍ती और कौन सी चीजें महंगी हो सकती हैं. 

ये चीजें हो सकती है सस्‍ती 

सिनेमा हॉल के अंदर खाने-पीने की चीजें 

सिनेमा हॉल के अंदर बिकने वाले खाने-पीने के सामान सस्ते हो सकते हैं. सिनेमा हॉल मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक इंडस्‍ट्री लॉबी ग्रुप, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने सिनेमा हॉल के अंदर बेचे जाने वाले खाने और पीने (एफ एंड बी) की कुछ कैटेगरियों पर टैक्‍स को मौजूदा 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है. खासकर पॉपकॉर्न, कोल्ड ड्रिंक और अन्य संबंधित खाद्य पदार्थ पर टैक्‍स कम हो सकता है. सिनेमा मालिकों के लिए ये चीजें राजस्व के महत्वपूर्ण सोर्स हैं, क्योंकि इससे सालाना कमाई में 30-32 फीसदी तक होती है. मौजूदा समय में 100 से नीचे के मूवी टिकटों पर 12 फीसदी टैक्स लगता है, जबकि सीमा से ऊपर के टिकटों पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है.

दवाएं भी हो सकती हैं सस्‍ती 

एक और चीज सस्‍ती हो सकती हैं, वह दवाएं हैं. प्रस्‍ताव दिया गया है कि जिन दवाओं की कीमत 36 लाख रुपये है, उन्हें जीएसटी से छूट दी जानी चाहिए. फिटमेंट कमेटी ने अनफ्राइड स्नैक पेलेट्स पर जीएसटी दरों को 18 फीसदी से कम करके 5 फीसदी करने की सिफारिश की है. सजेशन दिया गया है कि जब व्यक्तिगत उपयोग के लिए कैंसर की दवा (डिनटुक्सिमैब या कर्ज़ीबा) व्यक्तियों द्वारा आयात की जाती है तो 12 फीसदी के आईजीएसटी से छूट दी जाए. इसके अलावा सैटेलाइट सर्विस लॉन्‍च भी सस्‍ता हो सकता है. 

किन चीजों के बढ़ेंगे दाम 

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की अगुवाई वाली कमेटी ने ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कैसीनो पर टैक्‍सेशन बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. कमेटी ने कहा है कि ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी, प्‍लेटफॉर्म पर 18 फीसदी टैक्‍स लगाना और रिवॉर्ड पर छूट दी जानी चाहिए. फिटमेंट कमेटी ने सिफारिश की है कि MUV और XUV पर 22 फीसदी टैक्‍स लगाया जाना चाहिए. इसके अलावा, कमिटी ई-कॉमर्स बिजनेस पर टीसीएस को लेकर फैसला ले सकती है. 

ये भी पढ़ें

CarTrade खरीदेगी OLX India का ऑटो बिजनेस, शेयरों में आया 15 फीसदी से ज्यादा का उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget