एक्सप्लोरर

सारे रिकॉर्ड टूटे, अप्रैल में GST कलेक्शन 1.13 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश में माल एवं सेवाकर व्यवस्था लागू होने के बाद पिछले महीने मार्च में जीएसटी संग्रह सबसे ऊंचा रहा था. अप्रैल, 2018 की तुलना में अप्रैल, 2019 में जीएसटी संग्रह 10.05 प्रतिशत बढ़ा है.

नई दिल्लीः माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अप्रैल महीने में 1.13 लाख करोड़ रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इससे पिछले महीने जीएसटी संग्रह 1.06 लाख करोड़ रुपये रहा था. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अप्रैल, 2019 में जीएसटी राजस्व 1,13,865 करोड़ रुपये रहा. इसमें केंद्रीय जीएसटी संग्रह 21,163 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 28,801 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 54,733 करोड़ रुपये और उपकर संग्रह 9,168 करोड़ रुपये रहा.

30 अप्रैल तक मार्च महीने के लिए कुल 72.13 लाख संक्षिप्त बिक्री रिटर्न जीएसटीआर-बी दायर किए गए.

देश में माल एवं सेवाकर व्यवस्था लागू होने के बाद पिछले महीने मार्च में जीएसटी संग्रह सबसे ऊंचा रहा था. अप्रैल, 2018 की तुलना में अप्रैल, 2019 में जीएसटी संग्रह 10.05 प्रतिशत बढ़ा है. पिछले साल अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1,03,459 करोड़ रुपये रहा था. सरकार ने नियमित निपटान के तहत आईजीएसटी से 20,370 करोड़ रुपये का सीजीएसटी और 15,975 करोड़ रुपये का एसजीएसटी का निपटान किया.

इसके अलावा केंद्र के पास अस्थायी आधार पर बचे 12,000 करोड़ रुपये के आईजीएसटी का 50:50 अनुपात में केंद्र और राज्यों के बीच निपटान किया गया. नियमित और अस्थायी आधार पर किए गए निपटान के बाद अप्रैल, 2019 में केंद्र और राज्य सरकारों को 47,533 करोड़ रुपये का सीजीएसटी राजस्व मिला, जबकि एसजीएसटी राजस्व 50,776 करोड़ रुपये रहा.

वित्त वर्ष 2019-20 में सरकार ने सीजीएसटी से 6.10 लाख करोड़ रुपये और मुआवजा उपकर से 1.01 लाख करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव किया है. आईजीएसटी का शेष 50,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. वित्त वर्ष 2018-19 में सीजीएसटी संग्रह 4.25 लाख करोड़ रुपये और मुआवजा उपकर 97,000 करोड़ रुपये रहा.

पिछले महीने जीएसटी कलेक्शन 2018-19 के औसत मासिक जीएसटी राजस्व 98,114 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.05 प्रतिशत ऊंचा रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किचन के बजट पर पड़ सकती है महंगाई की मार, SBI रिपोर्ट में खुलासा; युद्ध और अल नीनो बिगाड़ेंगे घर का बजट...
किचन के बजट पर पड़ सकती है महंगाई की मार, SBI रिपोर्ट में खुलासा; युद्ध और अल नीनो बिगाड़ेंगे घर का बजट...
ईरान वॉर के लंबा खिंचने के साथ ही रुपये का निकल रहा दम, डॉलर के सामने क्यों सहम रही भारतीय करेंसी?
ईरान वॉर के लंबा खिंचने के साथ ही रुपये का निकल रहा दम, डॉलर के सामने क्यों सहम रही भारतीय करेंसी?
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट का दौर, आज फिर इतना सस्ता हुआ सोना; जानें अपने शहर का ताजा रेट...
सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट का दौर, आज फिर इतना सस्ता हुआ सोना; जानें अपने शहर का ताजा रेट...
Stock Market 16 March: शेयर बाजार की खोई रौनक लौटी, सेंसेक्स 259 अंक उछला; निफ्टी 23,235 के पार
शेयर बाजार की खोई रौनक लौटी, सेंसेक्स 259 अंक उछला; निफ्टी 23,235 के पार

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
Heart Failure Symptoms: सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
Embed widget