एक्सप्लोरर

GST: लगातार तीसरे महीने 1 लाख करोड़ से ज्यादा का जीएसटी कलेक्शन, पिछले साल से 23 फीसदी बढ़ा

वित्त मंत्रालय ने कहा कि सितंबर 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,17,010 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल की तुलना में इस साल जीएसटी संग्रह में 23 फीसदी का इजाफा हुआ है.

सरकार का माल एवं सेवा यानि जीएसटी संग्रह लगातार तीसरे महने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है. सितंबर महीने में करीब 1.17 लाख करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी कलेक्ट हुआ. पिछले साल की तुलना में इस साल जीएसटी संग्रह में 23 फीसदी का इजाफा हुआ है. पिछले साल सितंबर में 95,480 करोड़ रुपये का जीएसटी का क्लेक्शन हुआ था. वहीं अगर 2019 में कोरोना के अटैक के बाद से देखें तो इसमें 27 फीसदी का इजाफा हुआ है. साल 2019 के सितंबर में 91,916 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ था.

लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ के पार

वित्त मंत्रालय ने कहा कि सितंबर 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,17,010 करोड़ रुपये रहा. इसमें केंद्रीय जीएसटी के 20,578 करोड़ रुपये राज्‍य जीएसटी के 26,767 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी के 60,911 करोड़ रुपये (माल के आयात पर वसूले गए 29,555 करोड़ रुपये सहित) और उपकर के 8,754 करोड़ रुपये (माल के आयात पर प्राप्त 623 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं. भारत का माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा.

पिछले साल के तुलना में 23 फीसदी बढ़ा

सितंबर 2021 में आए जीएसटी संग्रह पिछले साल सितंबर 2020 के राजस्व की तुलना में 23 फीसदी ज्यादा है. तंबर के दौरान वस्तुओं के आयात से राजस्व 30 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक था.

अगस्त में 1,12,020 करोड़ रुपये का था संग्रह

सितंबर के पहले अगस्त 2021 में जीएसटी संग्रह 1,12,020 करोड़ रुपये रहा था. इन आंकड़ो को देखकर आप समझ सकते हैं कि भारत में कोरोना के कारण खराब हुई अर्थव्यवस्था अब फिर से पटरी पर आने लगी है.

यह भी पढ़ें:

ITR Filing Tips: आईटीआर फाइल करते वक्त अगर की ये गलतियां, तो आ जाएगा इनकम टैक्स का नोटिस

Multibagger Stock Tips: इस साल 30 अप्रैल को अगर इस स्टॉक में किया होता 1 लाख रुपये का निवेश तो आज मिलते 9.41 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget