एक्सप्लोरर

GST Collection: जीडीपी के बाद जीएसटी ने दिया गुड न्यूज, अगस्त में 11 फीसदी बढ़ा कलेक्शन, खजाने में आए इतने लाख करोड़

GST Collection in August 2023: चालू वित्त वर्ष जीएसटी के लिहाज से काफी बढ़िया साबित हो रहा है. इस वित्त वर्ष में हर महीने जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर बढ़ रहा है...

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर लगातार दूसरे दिन सरकार को गुड न्यूज मिली है. पहली तिमाही में जीडीपी की शानदार ग्रोथ रेट के बाद जीएसटी से रेवेन्यू कलेक्शन में अगस्त महीने में भी तेजी जारी रही. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त महीने के दौरान जीएसटी कलेक्शन में सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और आंकड़ा 1.59 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा.

हर महीने बढ़ रहा कलेक्शन

चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 जीएसटी के लिहाज से काफी बढ़िया गुजर रहा है. इस वित्त वर्ष की शुरुआत से हर महीने जीएसटी कलेक्शन में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वित्त वर्ष की शुरुआत ही रिकॉर्ड के साथ हुई थी, जब अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये आए थे. यह अभी तक किसी एक महीने में जीएसटी से सरकार को हुई सबसे ज्यादा कमाई है. सालाना आधार पर अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन 12 फीसदी बढ़ा था.

 

Source: PIB
Source: PIB

टूट गया 5 महीने का ये सिलसिला

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1,59,069 करोड़ रुपये रहा है. यह आंकड़ा साल भर पहले यानी अगस्त 2022 की तुलना में भले ही 11 फीसदी ज्यादा है, लेकिन 5 महीने बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपये से कम रहा है. मार्च 2023 से लगातार जीएसटी कलेक्शन हर महीने 1.60 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो रहा था.

इस तरह से हुआ अगस्त में कलेक्शन

अगस्त महीने के दौरान सरकार को सेंट्रल जीएसटी से 28,328 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी से 35,794 करोड़ रुपये और इंटीग्रेटेड जीएसटी से 83,251 करोड़ रुपये मिले. इंटीग्रेटेड जीएसटी के आंकड़े में वस्तुओं के आयात से मिले 43,550 करोड़ रुपये भी शामिल हैं. वहीं सरकार को सेस से 11,695 करोड़ रुपये मिले, जिसमें आयात के 1,016 करोड़ रुपये शामिल हैं.

ऐसी रही पहली तिमाही में इकोनॉमी

इससे एक दिन पहले सरकार ने जीडीपी के आधिकारिक आंकड़े को जारी किया था. एनएसओ के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2023 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी, जो दुनिया की किसी भी अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्था की तुलना में ज्यादा है. इस तरह देखें तो सरकार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर लगातार दूसरे दिन दूसरी गुड न्यूज मिली है. पहले जीडीपी की ग्रोथ रेट शानदार रही और उसके बाद जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी का क्रम अगस्त में भी बरकरार रहा.

वित्त मंत्रालय ने दी ये जानकारी

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि अगस्त महीने के दौरान वस्तुओं के आयात से राजस्व 3 फीसदी ज्यादा रहा, जबकि घरेलू ट्रांजेक्शंस से कमाई साल भर पहले की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा रही.

इस दौरान सरकार ने इंटीग्रेटेड जीएसटी से सेंट्रल जीएसटी और स्टेट जीएसटी में क्रमश: 37,581 करोड़ रुपये और 31,408 करोड़ रुपये को सेटल किया. इस तरह अगस्त 2023 महीने के दौरान सरकार की कुल कमाई सेंट्रल जीएसटी से 65,909 करोड़ रुपये और स्टेट जीएसटी से 67,202 करोड़ रुपये रही.

ये भी पढ़ें: हरा-भरा रहा बाजार, 65400 अंक तक पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी हुआ 16430 अंक के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें
LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें
Petrol- Diesel Price Today: 27 जून 2026 को क्या बदली कीमतें? जानें अपने शहर के पेट्रोल- डीजल का रेट
Petrol- Diesel Price Today: 27 जून 2026 को क्या बदली कीमतें? जानें अपने शहर के पेट्रोल- डीजल का रेट
Inflation News: अगर अब तेल और LPG की सप्लाई रुकी तो भारत पर क्या होगा असर? फिर उठाना पड़ेगा जोखिम!
अगर अब तेल और LPG की सप्लाई रुकी तो भारत पर क्या होगा असर? फिर उठाना पड़ेगा जोखिम!
Strait of Hormuz: ईरान के इस कदम से और बढ़ेगी महंगाई, हर साल $40 बिलियन कमाने का बना लिया प्लान, संकट में कई देश
ईरान के इस कदम से और बढ़ेगी महंगाई, हर साल $40 बिलियन कमाने का बना लिया प्लान, संकट में कई देश

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया...
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया...
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटा? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट, होर्मुज में हमले का लिया बदला
सीजफायर टूटा? ईरान में अमेरिका का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट
Cocktail 2 BO Collection Day 8: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे भी 'कॉकटेल 2' ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई, अब 100 करोड़ दूर नहीं!
'वेलकम टू द जंगल' के आगे भी 'कॉकटेल 2' ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई
हार ही नहीं, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले टी20 के बाद जमकर हुई फजीहत
हार ही नहीं, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले टी20 के बाद जमकर हुई फजीहत
'...तो हम लगाएंगे 100 परसेंट टैरिफ', डोनाल्ड ट्रंप ने इन देशों को दी धमकी, कहा- सब डील हो जाएंगी कैंसिल
'...तो हम लगाएंगे 100 परसेंट टैरिफ', ट्रंप ने इन देशों को दी धमकी, कहा- सब डील हो जाएंगी कैंसिल
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
यूपी चुनाव 2027 से पहले PDA का नया अर्थ गढ़ रहे अखिलेश यादव? आदिवासी वोट बैंक पर सपा की नजर
यूपी चुनाव 2027 से पहले PDA का नया अर्थ गढ़ रहे अखिलेश यादव? आदिवासी वोट बैंक पर सपा की नजर
Embed widget