एक्सप्लोरर

क्या 2000 रुपये का नोट जल्द होने वाला है बंद? जानें खुद वित्त मंत्री ने जो कहा !

ये अफवाहें लंबे समय से हैं कि सरकार 2000 रुपये का नोट जल्द ही बंद कर देगी. हालांकि आपको बता दें कि जुलाई के आखिरी हफ्ते में वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने भी कहा था कि सरकार की 2000 रुपये के नोट को बंद करने की कोई योजना फिलहाल नहीं है और न ही 2000 रुपये के नोटों की छपाई रोकी गई है.

नई दिल्लीः आज छोटे नोटों की किल्लत कम करने के लिए आरबीआई ने 200 रुपये का नया नोट लाने का ऐलान किया. वहीं कई दिनों से ये चर्चाएं, अफवाहें हैं कि जल्द ही सरकार 2000 रुपये का नोट बंद करने जा रही है. तो क्या वाकई अब 50 और 200 रुपये के नए नोट आने के बाद 2000 का नोट बंद कर दिया जाएगा ?

2000 के नोट पर बोले वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ कहा है कि 2000 के नोट को धीरे धीरे चलन से बाहर करने की सरकार में कोई चर्चा नहीं हो रही है.

  • वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि सरकार 2000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने पर विचार नहीं कर रही है. सरकार की 2000 रुपये के नोट को धीरे धीरे चलन से हटाने की कोई चर्चा नहीं है.’’
  • उन्होंने यह भी कहा कि 200 रुपये के नए नोट जारी करने के समय के बारे में रिजर्व बैंक निर्णय करेगा.
  • नोट की छपाई कब होगी, इस संदर्भ में पूरी प्रक्रिया के बारे में फैसला रिजर्व बैंक करेगा. अत: यह आरबीआई के लिये उपयुक्त होगा कि वह तारीख और नोट छपाई और उससे संबद्ध अन्य मामलों के बारे में जानकारी दे.’’
  • सरकार के किसी भी मंत्री या आरबीआई के किसी भी अधिकारी ने इस बात का संकेत तक नहीं दिया है तो 2000 रुपये का नोट बंद करने का सवाल कहां से आता है?
 

ये अफवाहें लंबे समय से हैं कि सरकार 2000 रुपये का नोट जल्द ही बंद कर देगी. हालांकि आपको बता दें कि जुलाई के आखिरी हफ्ते में वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने भी कहा था कि सरकार की 2000 रुपये के नोट को बंद करने की कोई योजना फिलहाल नहीं है और न ही 2000 रुपये के नोटों की छपाई रोकी गई है.

क्यों चल रही है 2000 रुपये के नोट बंद करने की बात कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने 2000 के नोटों की प्रिंटिंग रोकने का आदेश दिया था जिसके बाद आरबीआई प्रेस में इन नोटों की छपाई रोक दी गई. मार्च में एक प्रमुख फाइनेंशियल अंग्रेजी अखबार ने ये खबर छापी थी कि आरबीआई ने 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी है. हालांकि संसद में 26 जुलाई को इस बाबत वित्त मंत्री अरुण जेटली से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था. हालांकि उस समय ये जानकारी दी गई थी कि अब तक 2000 रुपये के 3.2 लाख नोटों की छपाई की जा चुकी है.

8 नवंबर को लाया गया था 2000 रुपये का नोट 8 नवंबर को पीएम मोदी ने एतिहासिक ऐलान करते हुए तत्काल प्रभाव से 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने का ऐलान करते हुए 500 और 2000 रुपये के नए नोट लाने की भी घोषणा की थी.

क्यों हुआ 200 रुपये का नोट लाने का ऐलान? आज ही देश के केंद्रीय बैंक ने देश में 200 रुपये के नए करेंसी नोट लाने की आधिकारिक घोषणा की है. बताया जा रहा है कि 2000 रुपये के नोटों की कमी से मर्चेंट्स और ट्रेडर्स को ट्रांजेक्शन में दिक्कतें हो रही थीं जिसे दूर करने के लिए ही 200 रुपये का नोट लाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget