एक्सप्लोरर

सरकार ने Air India के लिए बोली लगाने की समय सीमा को दो महीने बढ़ाया, 30 जून तय किया

सरकार ने 2018 में भी एयर इंडिया को बेचने की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हुई थी जिसके बाद जनवरी 2020 में इसके विनिवेश की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की गई.

नई दिल्लीः सरकार ने एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समय सीमा को 30 जून तक बढ़ा दिया है. कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियां रुकी हुई है और इसी के मद्देनजर यह फैसला किया गया है. एयर इंडिया की नीलामी में बोलियां लगाने की समयसीमा को दूसरी बार बढ़ाया गया है. कर्ज में डूबी इस सरकारी विमानन कंपनी को बेचने की प्रक्रिया 27 जनवरी को शुरू की गई थी. निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) ने एयर इंडिया की बिक्री के लिए अब संशोधित अभिरुचि पत्र (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) जारी करते हुए कहा है कि कोविड-19 के चलते बने मौजूदा हालात में ‘‘आईबी (इच्छुक बोलीदाताओं) के अनुरोध के मद्देनजर’’ बोली लगाने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है. इससे पहले जब जनवरी में अभिरुचि पत्र जारी किया गया था, तब बोली की समय सीमा 17 मार्च थी, जिसे बाद में 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था. अब इसे 30 जून तक बढ़ा दिया गया है. डीआईपीएएम ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि इसके अलावा बोली में योग्य पाये गए बोलीदाताओं (क्यूआईबी) को उसकी सूचना देने की तारीख को भी दो महीने के लिए बढ़ाकर 14 जुलाई कर दिया गया है. इसमें कहा गया, ‘‘महत्वपूर्ण तिथियों के संबंध में यदि आगे कोई और बदलाव होता है, तो इस बारे में इच्छुक बोलीदाताओं को सूचित किया जाएगा.’’ कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियां बाधित हुई हैं. इससे पहले सरकार ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) में अपनी पूरी 52.98 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए निवेशकों द्वारा बोली जमा करने की तारीख को 13 जून तक बढ़ा दिया था. पहले यह समयसीमा दो मई थी. सरकार ने 2018 में भी एयर इंडिया को बेचने की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हुई . उसके बाद जनवरी 2020 में एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की गई. ये भी पढ़ें COVID-19: कोरोना से लड़ने के लिए ADB ने भारत को 1.5 अरब डॉलर का कर्ज मंजूर किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget