एक्सप्लोरर

Tomato-Onion Price: कीमतें घटने तक सरकार बेचेगी टमाटर, प्याज की कीमतों को काबू में रखने का दिया भरोसा

Tomato-Onion Price Update: सप्लाई बढ़ने और नए फसल के आने के बाद टमाटर की कीमतें घटने लगी है लेकिन प्याज की कीमतों को लेकर सरकार बेहद सतर्क है.

Tomato-Onion Price: सरकार ने कहा है कि जब तक रिटेल मार्केट में टमाटर की कीमतों कम नहीं हो जाती है तब तक सरकार अपनी ओर से सस्ते दरों पर टमाटर बेचती रहेगी. फिलहाल सरकार नेफेड और एनसीसीएफ के जरिए 40 रुपये प्रति किलो के रिआयती दर पर टमाटर बेच रही है.  

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने पीटीआई को बताया कि मौजूदा समय में देश भर के रिटेल मार्केट में टमाटर की कीमतें घटकर 50-70 रुपये प्रति किलो पर आ चुकी है. लेकिन जब तक टमाटर की कीमतें सामान्य स्तर पर नहीं आती है तब तक सरकार सस्ते दामों पर टमाटर की बिक्री जारी रखेगी. दरअसल जून के बाद से बेमौसम बारिश के कारण देशभर में टमाटर की कीमतों में तेजी देखने को मिली जो बढ़कर जुलाई - अगस्त में 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा पहुंची थी. रोहित कुमार सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतें कम होने लगी है. 

प्याज की कीमतों ने भी सरकार की सिरदर्दी बढ़ा रखी है. जिसे देखते हुए सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी लगा दिया जिससे घरेलू मार्केट में सप्लाई बढ़ाई जा सके और कीमतों में उछाल आने से रोका जा सके.  हालांकि सरकार के इस फैसले का किसान विरोध भी कर रहे हैं.  महाराष्ट्र के नासिक जिले में कई स्थानों पर किसानों ने प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. रोहित कुमार सिंह ने प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि  घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए ये फैसला लिया गया है. 

खाद्य सचिव ने कहा कि परिस्थिति की मांग पर सरकार चुनिंदा राज्यों में थोक और खुदरा दोनों ही बाजारों में बफर स्टॉक का प्याज जारी कर हस्तक्षेप करेगी जिससे कीमतें ना बढ़े. सरकार की नजर आने वाले त्योहारी सीजन पर है. यही वजह है कि प्याज की कीमतों को काबू में रखने के लिए सरकार ने एक्सपोर्ट पर शिंकजा कसा है. एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने के अलावा, केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि वो इस साल कुल पांच लाख टन का बफर स्टॉक बनाए रखने के लिए दो लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदेगी.  मौजूदा वित्त वर्ष में एक अप्रैल से चार अगस्त के बीच देश से 9.75 लाख टन प्याज का निर्यात किया जा चुका है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमतें लगभग 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. पिछले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर 2,500 टन प्याज बेचा गया है.  21 अगस्त से खुदरा दुकानों और एनसीसीएफ के मोबाइल वैन के माध्यम से उपभोक्ताओं को 25 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Titan Update: 7 वर्षों में 30 गुना ज्यादा कीमत देकर टाइटन खरीद रही कैरेटलेन में हिस्सेदारी, ब्रोकरेज हाउसेज हुए स्टॉक पर बुलिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget