एक्सप्लोरर

Vodafone Idea Share: वोडाफोन आइडिया में सरकार लेगी हिस्सेदारी लेकिन शेयर के इस भाव पर आने के बाद!

Vodafone Idea Update: वोडाफोन आइडिया का शेयर 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 9.70 रुपये पर बंद हुआ है. वोडाफोन आइडिया ने सरकार को 10 रुपये के शेयर के भाव पर हिस्सेदारी लेने का ऑफर दिया है. 

Vodafone Idea Share Update: भारी कर्ज के बोझ में दबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea ) में सरकार हिस्सेदारी उठाने जा रही है. लेकिन सरकार कंपनी के शेयर के भाव 10 रुपये के ऊपर स्थिर होने पर ही इसमें हिस्सेदारी लेगी. गुरुवार को कारोबार खत्म होने पर वोडाफोन आइडिया का शेयर 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 9.70 रुपये पर बंद हुआ है. वोडाफोन आइडिया ने सरकार को 10 रुपये के शेयर के भाव पर हिस्सेदारी लेने का ऑफर दिया है. 

सेबी का नियम कहता है कि अधिग्रहित की जाने वाली कंपनी का शेयर के वैल्यू के आधार पर अधिग्रहण किया जाना चाहिए. केंद्र सरकार वोडाफोन आइडिया के शेयर के 10 रुपये के ऊपर स्थिर होने के बाद दूरसंचार विभाग से अधिग्रहण के मंजूरी मिलने के बाद हिस्सेदारी कंपनी में लेगी. वित्त मंत्रालय से वोडाफोन आइडिया में हिस्सेदारी लेने की मंजूरी मिल चुकी है. 

वोडाफोन आइडिया पर सरकार का जो रकम बकाया है उसपर करीब 16000 करोड़ रुपये ब्याज बनता है उसे शेयरों में बदलने का फैसला कंपनी ने लिया है. इस बकाये को कर्ज में बदलने के बाद वोडाफोन आइडिया में सरकार की 33 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी. इससे प्रोमोटर की हिस्सेदारी भी कंपनी में 74.99 फीसदी से घटकर 50 फीसदी रह जाएगी. 

सरकार ने बीते साल टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए राहत पैकेज में स्पेक्ट्रम की किस्त और एजीआर के बकाया रकम पर ब्याज को चार साल में चुकाने का विकल्प दिया था. सरकार ने कहा था कि जो ब्याज बनेगा उसे कंपनी शेयरों में भी कनवर्ट कर सकती है. वोडाफोन आइडिया पर अप्रैल जून तिमाही में कुल 1,99,080 लाख करोड़ का कुल कर्ज बकाया था. 

वहीं माना जा रहा है कि 4जी और 5जी सेवा के विस्तार करने और रिलायंस जियो और भारती एयरटेल से मिलने वाली चुनौती का सामना करने के लिए कर्ज जुटाने खातिर कंपनी बैंकों से बात कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget