एक्सप्लोरर

सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड जारी, सुरक्षित और बेहतर रिटर्न चाहिए तो निवेश करें

सरकार ने 1 जुलाई से फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड जारी किया है. इस पर 7.15 फीसदी का ब्याज रखा गया है.

भारत सरकार ने 1 जून को 7.75 फीसदी इंटरेस्ट वालेबॉन्ड को बंद कर दिया था. सेविंग्स टैक्सेबल बॉन्ड्स को बंद करने का विरोध भी हुआ. अब सरकार ने 1 जुलाई से फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड जारी किया है. इस पर 7.15 फीसदी का ब्याज रखा गया है.1 जुलाई से फ्लोटिंग रेट सेविंग्‍स बांड्स 2020 जारी हो गया है. ऐसे वक्त में जब सभी निवेश इंस्ट्रूमेंट्स पर ब्याज लगातार कम हो रहा है तो फ्लोटिंग रेट बॉन्ड पर 7.15 फीसदी का ब्याज अच्छा रिटर्न है. इस बॉन्ड पर हर छह महीने में रिटर्न मिलेगा.

सात साल की अवधि वाले इस बॉन्ड में कम से कम से एक हजार रुपये का निवेश करना होगा. निवेश एक हजार के मल्टीपल  में होगा. निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है.इस बॉन्ड पर फ्लोटिंग रेट इंटरेस्ट मिलेगा जो हर छह महीने यानी एक जून और एक जुलाई को बदलता रहेगा. यह नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के रेट से जुड़ा होगा जो इससे 35 बेसिस प्वांइंट से अधिक तक जा सकता है. अगर एनएससी पर 6.82 फीसदी के दर से ब्याज मिल रहा है तो फ्लोटिंग रेट सेविंग्‍स बॉन्‍ड्स अगले 6 महीनों के लिए 6.80 पर 0.35 फीसदी अधिक यानी 7.15 इंटरेस्ट देंगे.

ब्याज पर लगेगा टैक्स

बॉन्ड पर ब्याज यानी कूपन रेट के हिसाब से छह महीने पर मिलेगा. यानी 1 जनवरी और 1 जुलाई को. ये बांड उन रिटेल निवेशकों के लिए बढ़िया निवेश है जो अपने निवेश की ज्यादा सुरक्षा और रेगुलर इनकम चाहते हैं.जैसा कि नाम से जाहिर है कि यह टैक्स सेविंग बॉन्ड नहीं है. बॉन्ड पर मिलने वाले ब्याज से होने वाली कमाई पर इनकम टैक्स देना होगा. ब्‍याज की आय पर टीडीएस (TDS) लगेगा. हालांकि निवेशकों के पास 15G/H जमा कराने का विकल्‍प है.

कहां से खरीदें 

यह बांड किसी भी सरकारी बैंक से खरीदा जा सकता है. इसके अलावा आईसीआईसीआई, आईडीबीआई, एक्सिस और एचडीएफसी जैसे प्राइवेट बैंकों में भी यह उपलब्ध है. बॉन्ड सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक रूप में खरीदा जा सकता है. बॉन्ड खरीदते ही यह निवेशक के बॉन्ड लेजर अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा. इसे कैश देकर भी खरीद सकते हैं लेकिन इसके जरिये 20 हजार रुपये से अधिक की खरीदारी नहीं कर सकते. ड्रॉफ्ट, चेक और इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट मोड से भी बॉन्ड खरीदा जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget