एक्सप्लोरर

सरकार ने शुरू की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग स्कीम, 20 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

सरकार ने प्लांट इवैल्यूएशन क्लॉज भी हटा दिया है. इसके बाद Apple जैसी कंपनियों के लिए भारत में फैक्टरी लगाना आसान हो जाएगा.

नई दिल्ली: सरकार ने देश में मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिकक्स मैन्यूफैक्चरिंग की तीन बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है. इन स्कीमों के जरिये देशी और विदेशी कंपनियों से बड़ा निवेश आ सकता है. इससे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स खास कर मोबाइल फोन और उनके पुर्जों के उत्पादन में बड़ा इजाफा हो सकता है. सरकार के मुताबिक सरकार की इन स्कीमों की बदौलत इस सेक्टर में 2025 तक दस लाख करोड़ रुपये का निवेश हो सकता है. इससे 5 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और 15 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा.

सरकार ने बड़े स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम लांच की है. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट और सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग और मोडिफाइड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर के लिए भी स्कीम लांच की है.

प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम के तहत भारत में बने सामानों की बिक्री पर चार से छह फीसदी का इन्सेंटिव दिया जाएगा. बेस ईयर के आधार पर योग्य कंपनियां पांच साल तक इस स्कीम का फायदा उठा सकेंगीं.

एपल भी लगा सकेगी भारत में अपना प्लांट 

सरकार ने प्लांट इवैल्यूएशन क्लॉज भी हटा दिया है. इसके बाद एपल जैसी कंपनियों के लिए भारत में फैक्टरी लगाना आसान हो जाएगा. एपल की पार्टनर कंपनियां भी भारत में प्लांट लगा सकेंगी.

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इन स्कीमों को लॉन्च करते हुए कहा कि सरकार 2025 तक देश में मोबाइल फोन का उत्पादन 35 से 40 फीसदी तक बढ़ाना चाहती है. इसके लिए तीनों इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग स्कीमों पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे. इनसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा.

उन्होंने कहा कि इससे देश में मजबूत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार होगा. सरकार के मुताबिक 2014 में भारत में केवल दो मोबाइल फैक्टरियां थीं. लेकिन आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स बन गया है. भारत अपनी जीडीपी में मैन्यूफैक्चरिंग का हिस्सा बढ़ाना चाहता है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget