एक्सप्लोरर

अब 30,000 रुपये तक के लेनदेन पर भी देना पड़ सकता है PAN !

नई दिल्लीः केंद्र की सरकार नकद लेनदेन को कम करने के लिए और कड़े कदम उठा सकती है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरकार पैन कार्ड के माध्यम से कैश लेन देन की सीमा में कटौती कर सकती है.  इसके तहत 50 हजार रुपये से ज्यादा नकद लेनदेन पर पैन सीमा कम करके 30 हजार रुपये तक की जा सकती है. माना जा रहा है कि सरकार आगामी बजट में इसका ऐलान करने वाली है और अगर ऐसा हुआ तो इसके जरिए देश में कैश लेनदेन पर निश्चित तौर पर असर पड़ेगा. मौजूदा समय में 50,000 रुपए से ऊपर के कैश लेनदेन पर पैन कार्ड देना अनिवार्य होता है जिसे सरकार घटाकर 30,000 रुपये कर सकती है.

'इकोनॉमिक टाइम्स' के हवाले से आ रही इस खबर के मुताबिक इसके अलावा सरकार एक तयशुदा लिमिट से ज्यादा कैश निकालने पर कैश हैंडलिंग चार्जेस भी लगा सकती है. नोटबंदी और कैश निकालने पर पाबंदी के साथ कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार पैन की सीमा कम कर सकती है. वहीं सूत्रों के अनुसार, अब व्यापारियों को भी कम नकदी लेन देन पर भी पैन कार्ड देना पड़ सकता है.

सूत्रों का कहना है व्यापारियों के लिए भी पैन कार्ड के विवरण की अनिवार्यता के तहत लेनदेन सीमा को भी कम किया जा सकता है. दरअसल, अब बैंकों और एटीएम से कैश निकालने की सीमा बढ़ने के बाद कैश संकट खत्म होने से देश में नोटबंदी से पहले का लेनदेन का तरीका ही चलन में ना आ जाए, इस चिंता को दूर करने की कोशिश की जा रही है.

सरकार का मानना है कि डिजिटल पेमेंट को एप और पीओएस मशीनों के जरिए ही प्रमोट करना काफी नहीं है क्योंकि कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थिति खराब है. वहीं देश में काफी जगहों पर अभी भी डिजिटल साक्षरता की कमी है. इसलिए सरकार को कैशलेस ट्रांजेक्शन बढ़ाने और कैश ट्रांजेक्शन घटाने के लिए इस तरह के उपाय करने ही पड़ेंगे. सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी लेन देन के लिए भी पैन कार्ड डीटेल्स देने का मापदंड बदला जा सकता है और अब कम नकदी लेन देन पर ही पैन कार्ड देने पड़ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget