एक्सप्लोरर

Chinese Loan Apps: धोखाधड़ी से कर्ज देने वाले चाइनीज ऐप्स पर लगाम कसेगी मोदी सरकार, सदन में दिया बड़ा बयान

देश में चीनी लोन ऐप पर केंद्र सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में धोखाधड़ी करने वाले चीनी मोबाइल ऐप्स पर कार्यवाही के संकेत भी दिए है.

Chinese Loan Apps In India : अगर आप मोबाइल ऐप्स (Mobile Apps) के जरिये कर्ज (Loan) लेने जा रहे है तो ये खबर आपको जरूर पढ़ लेनी चाहिए. भारत और चीन के बीच हालत कुछ सामान्य नहीं है. जिसके बाद केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने अब देश में चल रही चीनी लोन ऐप (Chinese Loan Apps) पर निगरानी को बढ़ा दिया है. राज्यसभा में शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा, सरकारी विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आसान तरीके से लोन देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले चीनी मोबाइल ऐप्स (Chinese Mobile Apps) पर नजर रखने के लिए कदम उठा रहे हैं. उन्होंने यह बयान संसद में शून्यकाल के दौरान दिया है.

धोखाधड़ी के मुद्दे पर हुई कई बैठकें 

संसद में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा तृणमूल कांग्रेस के सांसद नदीमुल हक ने उठाया था. मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लोगों को लोन देकर धोखा देने वाले ऐप्स के खिलाफ एक्शन लिया गया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले 6-7 महीनों में चीनी लोन ऐप्स के लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मुद्दे पर कई बैठकें की हैं. इन बैठकों में केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधि, उनके मंत्रालय के अधिकारी और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए थे.

कई ऐप्स कर रहे है गलत इस्तेमाल

मंत्री सीतारमण ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Information Technology) की नजर में ऐसे बहुत सारे ऐप्स आए हैं, जिनका गलत इस्तेमाल किया है. ऐसे ऐप्स को रोकने के लिए मिलकर कोशिशें की जा रही हैं. साथ ही, जो भी लोग इनका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय नोडल मिनिस्ट्री है, जो देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए गलत माने जाने वाले और लोगों को नुकसान पहुंचाने वाले ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी करती है.

ऐप्स के जरिए हो रही धोखाधड़ी 

मंत्री सीतारमण ने कहा कि हमने साथ मिलकर कोशिशें की हैं. आरबीआई, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सिविल एविएशन मंत्रालय और वित्त मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि आम आदमी के साथ इन ऐप्स के जरिए धोखाधड़ी नहीं हो. उन्होंने बैन किए जाने वाले ऐप्स की संख्या और क्या एक्शन लिया है, उसके बारे में साफ जानकारी नहीं दी है.

इतने ऐप्स दे रहे लोन 

टीएमसी (TMC) के सांसद नदीमुल हक ने गैर-कानूनी चीनी ऐप्स के मुद्दे को उठाया था. नदीमुल हक ने कहा कि करीब 600 ऐप्स ज्यादा कागजी कार्रवाई के बिना छोटे लोन देते हैं. इसके बाद रिकवरी के लिए कर्जधारकों को परेशान करते हैं. उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि हाल ही में एक व्यक्ति ने 3000 रुपये के लोन लेने के बाद परेशान किए जाने पर खुदकुशी कर ली थी.

यह भी पढ़ें- 

Goldman Sachs Layoffs: 4000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही ये कंपनी, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget