एक्सप्लोरर

बिटकॉइन लेन-देन करने वाले ऑपरेटर्स पर सरकार सख्त, समिति गठित

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था, "सरकार क्रिप्टो करेंसी लीगल टेंडर या क्वॉयन पर विचार नहीं करती है और अवैध गतिविधियों को धन उपलब्ध कराने और भुगतान प्रणाली के एक भाग के रुप में इन क्रिप्टो परिसंपत्तियों के प्रयोग के समाप्त करने के लिए सभी प्रकार का कदम उठाएगी."

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वो क्रिप्टो करेंसी, क्रिप्टो असेट की खरीद-बिक्री में ऑपरेटर की भूमिका की जांच कर रही है. क्रिप्टो करेंसी या क्रिप्टो असेट को आम बोलचाल की भाषा में बिटकॉइन के नाम से जाना जाता है. भले ही इसके नाम में करेंसी या कॉइन जुड़ा हो, लेकिन दुनिया के किसी भी केंद्रीय बैंक मसलन, भारतीय रिजर्व बैंक ने इसे जारी नहीं किया है.

लोकसभा में एक लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पी राधाकृष्णन ने जानकारी दी, "सरकार क्रिप्टो करेंसी/क्रिप्टो परिसंपत्तियों का लेन-देन करने वाले संचालकों की भूमिका का अध्यययन कर रही है." वैसे अभी इस बात का कोई अनुमान नहीं कि देश में ऐसे कितने ऑपरेटर हैं, लेकिन खबरों के मुताबिक, महज 10 एक्सचेंज की आमदनी करीब 40 हजार करोड़ रुपये हैं. ये एक्सचेंज 20 फीसदी तक की मार्जिन पर काम करते हैं.

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था, "सरकार क्रिप्टो करेंसी लीगल टेंडर या कॉइन पर विचार नहीं करती है और अवैध गतिविधियों को धन उपलब्ध कराने और भुगतान प्रणाली के एक भाग के रुप में इन क्रिप्टो परिसंपत्तियों के प्रयोग के समाप्त करने के लिए सभी प्रकार का कदम उठाएगी." इसके बाद वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी कि बिटकॉइन को लेकर सरकार जल्द ही कायदे कानून जारी कर सकती है. इस बारे में गठित एक समिति की रिपोर्ट आने के बाद सरकार जरुरी कदम उठाएगी.

सरकार कई मौकों पर साफ कर चुकी है कि बिटकॉइन या क्रिप्टो करेंसी को वैध नहीं मानती. इस बारे में समय-समय पर लोगों को आगाह भी किया गया. दूसरी ओर रिजर्व बैंक ने 24 दिंसबर,2013 पहली फरवरी 2017 और फिर पांच फरवरी 2017 को लोगों को आगाह किया. लेकिन परेशानी ये है कि इस करेंसी को भले ही वैध नहीं माने जाने की सूरत में कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है. इसी वजह से देश में अभी भी लोग बिटकॉइन की खरीद-बेच कर रहे हैं.

बिटकॉइन समेत वर्चुअल करेंसी एक तरह की आभासी मुद्रा है. भले ही इसके नाम में करेंसी शब्द जुड़ा हुआ हो, लेकिन इसे ना तो रिजर्व बैंक जारी करता है और ना ही किसी और देश का केंद्रीय बैंक. इस तरह की मुद्रा को क्रिप्टो करेंसी के नाम से भी पुकारा जाता है. हाल के दिन में इसकी कीमतों में खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. आज के दिन में एक बिटकॉइन की कीमत पांच लाख रुपये के करीब है जबकि महीने भर पहले ये 10 लाख रुपये के करीब थी.

वित्त मंत्रालय पहले भी बिटकॉइन समेत तमाम वर्चुअल करेंसी के खतरे के प्रति लोगों को आगाह कर चुका है. साथ ही इसे एक तरह का पोंजी स्कीम भी माना है जिसमें भारी मुनाफे के लालच में लोग पैसा लगाते हैं, लेकिन बाद में मूल के भी लाले पड़ जाते है.

वित्त मंत्रालय का कहना है कि ना तो सरकार औऱ ना ही रिजर्व बैंक ने वर्चुअल करेंसी को लेन-देन के माध्यम के रुप में किसी तरह की मान्यता दे रखी है. इसके प्रति सरकार का कोई 'फिएट' (रुपया-पैसा फिएट करेंसी है, यानी सरकार ने उसे कानूनी तौर पर लेन-देन के माध्यम के रुप में मान्यता दे रखी है) भी नही है. वर्चुअल करेंसी ना तो कागजी नोट के रुप में नजर आता है और ना ही धातु के सिक्के के तौर पर. लिहाजा वर्चुअल करेंसी ना तो नोट है और ना ही सिक्का. सरकार या किसी भी नियामक ने किसी भी एजेंसी, संस्था, कंपनी या बाजार मध्यस्थ को बिटकॉइन जारी करने का लाइसेंस दे रखा है. मंत्रालय का साफ तौर पर कहना है कि जो लोग भी इसमें पैसा लगा रहे हैं, वो अपने जोखिम पर ही ऐसा कर रहे हैं.

मंत्रालय का ये भी कहना है कि वर्चुअल करेंसी की कोई निहित कीमत नहीं है और ना ही उसके पीछे कोई संपत्ति होती है. ऐसे में कीमतों में उतार-चढ़ाव पूरी तरह से सट्टेबाजी है. इस आभासी मुद्रा में वास्तविक जोखिम है और जिस तरह से लोग पोंजी स्कीम में पैसा गंवाते है, वैसी ही स्थिति यहां भी हो सकती है. ऐसी मुद्रा इलेक्ट्रॉनिक रुप में रखी जाती है. ऐसे में हैंकिंग, पासवर्ड भूलने और मैलवेयर के हमले जैसे खतरा हमेशा बना रहता है. अगर ऐसा कुछ भी हुआ तो पैसा पूरी तरह से डूब जाएगा. मंत्रालय को ये भी आशंका है कि ऐसी मुद्रा का इस्तेमाल आंतकी गतिविधियों के लिए पैसा मुहैया कराने, तस्करी, मादक दवाओं का व्यापार और गैरकानूनी तरीके से एक जगह से दूसरी जगह पैसा भेजने में किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget