एक्सप्लोरर

इसी साल बिक जाएंगे चार सरकारी बैंक, सरकार की तैयारी पूरी

खबरों के मुताबिक पीएमओ ने आला अधिकारियों से कहा है कि इन चारों बैंकों को निजी हाथों में बेचने से संबंधित सारी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं.

सरकार ने चार सार्वजनिक बैंकों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी शुरू कर दी है. कुछ दिनों में यह प्रक्रिया तेज हो जाएगी. इन बैंकोंं के निजीकरण की सारी अड़चनें हटा दी गई हैं. जिन बैंकों को निजी हाथों में सौंपना है उनमें पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, आईडीबीआई बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक इन बैंकों को चालू वित्त वर्ष के दौरान ही निजी कंपनियों को बेचने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

निजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश 

खबरों के मुताबिक पीएमओ ने आला अधिकारियों से कहा है कि इन चारों बैंकों को निजी हाथों में बेचने से संबंधित सारी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं. पीएमओ की ओर से इस दिशा में तेज फैसले लेने को कहा गया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक इन चारों बैंकों में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच देगी. दरअसल कोरोनावायरस संकट की वजह से टैक्स कलेक्शन में आई कमी को देखते हुए सरकार का रेवेन्यू बढ़ाना मुश्किल हो रहा है.ऐसे में सरकार इन बैंकों को निजी हाथों में बेच कर पैसा जुटाना चाहती है. यही वजह है कि इनके प्राइवेटाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है.

सिर्फ चार बड़े बैंक चाहती है सरकार 

दरअसल सरकार देश में सिर्फ चार बड़े बैंक चाहती है.दूसरी ओर बैंकों का एनपीए लगातार बढ़ता जा रहा है. बैंकिंग सेक्टर में सुधार के लिए ज्यादा बैंक सरकार की इस दिशा में उठाए जा रहे कदम में बाधा बन सकते हैं इसलिए सरकार अपने ज्यादा से ज्यादा बैंकों को प्राइवेट सेक्टर को सौंपना चाहती है. सरकार अपने आधे से अधिक बैंकों का निजीकरण करना चाहती है. आईडीबीआई समेत देश में इस समय 12 सरकारी बैंक हैं. आईडीबीआई बैंक में सरकार की 41.17 फीसदी हिस्सेदारी है. सरकार अगर इन बैंकों के नहीं बेचती है तो उसे इनके बेलआउट के लिए बड़ा पैकेज मुहैया कराना होगा. चूंकि सरकार के पा पैसा नहीं है इसलिए ऐसा करना संभव नहीं है. अब इसका रास्ता यही निकाला गया है कि इन बैंकों में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचना शुरू करे.

आधार कार्ड को बेहद आसान तरीके से करें लॉक और अनलॉक, ये है पूरा प्रोसेस

कोरोना: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री पर बढ़ा दबाव, जुलाई में सात लाख से अधिक SIP बंद हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget