एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन के बाद स्मार्टवॉच, ड्रोन, लैपटॉप और चिप में भी शुरू होगी PLI स्कीम, सरकार की बड़ी तैयारी

इंटरनेट ऑफ थिंग्स यानी IOT डिवाइस काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. इस वक्त इस तरह के ज्यादातर डिवाइस आयात किए जा रहे हैं. फिलहाल देश में इस तरह के दो से तीन अरब डिवाइस की मांग है.

प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव के तहत मोबाइल और स्मार्टफोन की मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की कोशिश के साथ ही सरकार अब स्मार्टवॉच, फिटनेस ट्रैकर, हियरेबल, ड्रोन, वर्चुअल, ऑगमेंटेड रियल्टी और ओटीटी प्रोडक्ट की मैन्यूफैक्चरिंग को भी बढ़ावा देने की योजना बना रही है. सरकार इन मैन्यूफैक्चरर्स के लिए इन्सेंटिव योजना लाने की तैयारी में है.

इस योजना से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स यानी IOT डिवाइस काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. इस वक्त इस तरह के ज्यादातर डिवाइस आयात किए जा रहे हैं. फिलहाल देश में इस तरह के दो से तीन अरब डिवाइस की मांग है. अगले तीन साल में इनकी संख्या 5 अरब तक पहुंच सकती है.

लैपटॉप, सर्वर और टैबलेट के लिए 7,300 करोड़ की योजना जल्द

सरकार प्रोडक्शन लिंक्ड इनिशिएटिव स्कीम यानी PLI के तहत स्मार्टफोन और कंपोनेंट की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की तीन प्रोग्राम ला चुकी है. अगले कुछ सप्ताह में सरकार लैपटॉप, सर्वर और टैबलेट मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 7,300 करोड़ की योजना का ऐलान कर सकती है. सरकार जल्द ही कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरर्स से भी यहां आकर प्रोडक्शन लिंक्ड इनिशिएटिव योजना का लाभ लेने की अपील कर सकती है. सेमी-कंडक्टर फैब्रिकेशन के लिए आवेदन मंगाए गए हैं.

पीएलआई स्कीम का दिखने लगा है फायदा

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि भारत में चिप फैब्रिकेशन यूनिट खड़ा करना दुनिया भर के मैन्यूफैक्चरर्स के लिए फायदे का सौदा साबित होगा. सरकार के प्रोडक्शन लिंक्ड इनिशिएटिव के सकारात्मक नतीजे देखने को मिल रहे हैं. आईफोन कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर फॉक्सकॉन,पेगाट्रोन विस्ट्रन के अलावा सैमसंग, कार्बन, लावा और डिक्सॉन जैसी कंपनियां 11.5 लाख करोड़ रुपये की मैन्यूफैक्चरिंग को अंजाम देंगी. मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में पीएलआई की सफलता के बाद सरकार ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, सोलर और टेक्सटाइल समेत दस सेक्टरों में ऐसी स्कीम लाएगी.

FMCG प्रोडक्ट की बिक्री फिर पटरी पर, तीसरी तिमाही में 17 फीसदी रफ्तार

इक्विटी फंड्स में जम कर हो रहा है निवेश, दिसंबर तिमाही में 7.6 फीसदी बढ़ा एसेट बेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget