एक्सप्लोरर

आज नहीं बल्कि दिवाली के मौके पर लॉन्च होगा JioPhone Next फोन, जानें वजह

JioPhone Next Launch: रिलायंस जियो का जियो फोन नेक्स्ट आज 10 सितंबर को लॉन्च होने वाला था. लेकिन अब इसे दिवाली के मौके पर मार्केट में उतारा जाएगा. कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए ये बात कही.

JioPhone Next Lauch: 10 सितंबर को भारत में लॉन्च होने वाले (JioPhone Next) को अब नवंबर के पहले हफ्ते यानी दिवाली के आस पास लॉन्च किया जाएगा. दरअसल, दुनियाभर में चिप शॉर्टेज की वजह से फोन के लॉन्च में देरी हो रही है. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) का गूगल पावर्ड जियो फोन नेक्स्ट दुनिया का सबसे सस्ता फोन होने वाला है. 

गुरुवार देर रात रिलायंस जियो ने एक बयान जारी किया. इसमें कहा गया कि दोनों कंपनियों ने सीमित यूजर्स के साथ जियोफोन नेक्स्ट का टेस्टिंग शुरू कर दिया है और दिवाली के त्योहारी सीजन के लिए इसे अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. यह अतिरिक्त समय फिलहाल के ग्लोबल सेमिकंडक्टर शॉर्टेज को कम करने में भी मदद करेगा.

भले ही लॉन्च में देरी हुई हो लेकिन जियो और गूगल ने बहुप्रतीक्षित JioPhone Next को लॉन्च करने की दिशा में काफी प्रगति की है. मेड फॉर इंडिया स्मार्टफोन को दोनों कंपनियों ने मिलकर तैयार किया है जो भारत के 300 मिलियन फीचर फोन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. बता दें कि इस साल 24 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि JioPhone Next गणेश चतुर्थी के मौके पर 10 सितंबर को लॉन्च होगा.

जियोफोन नेक्स्ट अपनी तरह का पहला डिवाइस है जिसमें एंड्रॉएड और प्ले स्टोर पर आधारित ऑप्टिमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है. डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम में वॉयस-फर्स्ट फीचर्स शामिल हैं जो लोगों को फोन को अपनी भाषा में नेविगेट करने में सक्षम बनाता है. साथ ही इसमें शानदार कैमरा है. वहीं लेटेस्ट एंड्रॉएड फीचर और सिक्योरिटी अपडेट शामिल है.

जियोफोन नेक्स्ट को गूगल असिस्टेंट, किसी भी ऑन-स्क्रीन टेक्स्ट के लिए ऑटोमेटिक रीड और भाषा का अनुवाद, भारत-केंद्रित फिल्टर के साथ एक स्मार्ट कैमरा जैसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ बनाया गया है. कंपनी लाखों भारतीयों के लिए नई संभावनाओं को खोलने के अपने दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्ध हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार इंटरनेट का अनुभव करेंगे.

Smartphone Tips: आपका स्मार्टफोन हो रहा है धीमा, जान लें आपको क्या करना है

iPhone 13 Pro Max की लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, जानें प्राइस से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, 1865 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार
रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, 1865 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार
Influencer ने फॉलोअर्स से मांगी मिठाई, लोगों ने COD पर घर भेजे फ्रिज-टीवी और AC
Influencer ने फॉलोअर्स से मांगी मिठाई, लोगों ने COD पर घर भेजे फ्रिज-टीवी और AC
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget