एक्सप्लोरर

Google Big Loss: सिर्फ एक गलती और गूगल को एक झटके में 100 अरब डॉलर का नुकसान, जानें पूरा मामला 

Google AI chatbot Bard: गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट को एक ही दिन में 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. बुधवार के इसके शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

Google Loss 100 Billion Dollar: इंटरनेट सर्च फर्म गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक (Alfabeta Inc) को बड़ा झटका लगा है. कंपनी के शेयरों का मार्केट वैल्यू  (Google Share Market Value) एक ही झटके में 100 अरब डॉलर कम हो गया. बुधवार को गूगल के पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर 8 प्रतिशत या 8.59 डॉलर प्रति शेयर गिरकर 99.05 डॉलर पर पहुंच गए. 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले इसके शेयरों में 8.9 फीसदी की गिरावट 26 अक्टूबर को आई थी. अल्फाबेट कंपनी का मार्केट कैप एक दिन में 100 अरब डॉलर कम हो चुका है और अब यह 1.278 ट्रिलियन डॉलर है. हाल ही में भारत के अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) के ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) आने के बाद 10 दिनों में मार्केट कैप 100 अरब डॉलर कम हुआ था. 

सिर्फ एक गलती से 100 अरब डॉलर नुकसान 

कुछ समय पहले माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने ChatGPT एक चैटबॉट पेश किया था. इसे सर्च इंजन की नई तकनीक माना जा रहा है. ऐसे में गूगल की पैरेंट कंपनी ने ChatGPT के जवाब में चैटबॉट Bard पेश किया है. कंपनी ने इसके प्रमोशन के लिए ट्विटर पर एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें Bard ने एक गलत जानकारी बता दी. 

Bard चैटबॉट ने दी गलत जानकारी 

गूगल के इस नई तकनीक से पूछा गया था कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने किस चीज की खोज की थी, जिसे नौ साल के लड़के को बताया जा सके. इसपर बार्ड ने बहुत सी जानकारी शेयर की, लेकिन उसने एक गलत जानकारी भी दी. उसने कहा कि इससे पहली बार पृथ्वी के सोलर सिस्टम के बाहर किसी ग्रह की तस्वीर ली गई थी, जबकि नासा की ओर से बताया गया कि इसकी खोज वेरी लार्ज टेलीस्कोप से की गई थी. 

जब से Microsoft Corp ने ChatGPT पेश किया है, तब से Google दबाव में है, जिसे टेक उद्योग में कई लोग अगली पीढ़ी की खोज के रूप में देख रहे हैं. मंगलवार को, Microsoft Corp ChatGPT पर अरबों का निवेश कर रहा है. वहीं दूसरी ओर Google भी इस नई तकनीक को लाने की तैयारी में जुट गया है. गूगल का कहना है कि जल्द ही इसकी खामियों को दूर करके लॉन्च किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें

Home Loan: लगातार रेपो रेट में इजाफे के बाद क्या होम लोन को Prepay करना है बेहतर ऑप्शन? यहां समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget