एक्सप्लोरर

Sundar Pichai: सुंदर पिचई पर Twitter ने डाले थे डोरे, Google ने करोड़ों डॉलर खर्च कर उन्हें रोका

Google: सुंदर पिचई को गूगल में 20 साल पूरे हो चुके हैं. इस दौरान कई ऐसे मौके भी आए जब वह कंपनी से दूर होने की कगार पर आ चुके थे. मगर, गूगल ने उन्हें रोकने के लिए बहुत पैसा खर्च किया.

Google: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचई (Sundar Pichai) हैं. सुंदर पिचई ने साल 2004 में गूगल ज्वॉइन की थी. उन्होंने 20 साल में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए गूगल का सर्वोच्च पद हासिल कर लिया है. हालांकि, एक समय ऐसा भी आया था जब वह गूगल छोड़कर जाने वाले थे. उन्हें रोकने के लिए कंपनी ने करोड़ों डॉलर दाव पर लगा दिए थे. 

ट्विटर ने साल 2011 में दिया था बड़ा ऑफर 

वॉल स्ट्रीट जर्नल और टेक क्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, सुंदर पिचई को ट्विटर (Twitter) की ओर से साल 2011 में एक बड़ा ऑफर मिला था. उस समय वह गूगल क्रोम (Google Chrome) और क्रोम ओएस (Chrome OS) के इंचार्ज थे. ट्विटर उन्हें अपने साथ लाकर प्रोडक्ट हेड बनाना चाहती थी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल ने ट्विटर के इस ऑफर से निपटने के लिए करोड़ों डॉलर ऑफर कर दिए थे. 

उन्हें रोकने के लिए गूगल ने करोड़ों डॉलर के स्टॉक दिए 

रिपोर्ट के दावा किया गया है कि सुंदर पिचई और नील मोहन (Neal Mohan) को रोकने के लिए गूगल ने लगभग 15 करोड़ डॉलर के स्टॉक ऑफर किए थे. इन दोनों को ट्विटर ने चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के रोल ऑफर किए थे. मगर, गूगल इन दोनों कर्मचारियों को खोना नहीं चाहती थी इसलिए उसने सुंदर पिचई को लगभग 5 करोड़ डॉलर और नील मोहन को 10 करोड़ डॉलर का ऑफर किया था. बाद में सुंदर पिचई को मिलने जा रहे रोल को ट्विटर ने जैक डोर्सी (Jack Dorsey) को दे दिया था. 

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ की पोस्ट के लिए भी थे दावेदार

इसके बाद एक बार फिर गूगल सुंदर पिचई को खोने वाली थी. साल 2014 में वह माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सीईओ की पोस्ट के लिए भी दावेदार माने जा रहे थे. बाद में यह पद सत्य नडेला (Satya Nadella) को मिल गया था. इसके बाद ट्विटर ने एक बार फिर साल 2015 में सुंदर पिचई को अपने साथ लाने की कोशिश की. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने उन्हें सीईओ की पोस्ट ऑफर की थी. मगर, अगस्त, 2015 में ही वह गूगल के सीईओ बन गए थे. साल 2017 में उन्हें अल्फाबेट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में लाया गया. साल 2019 में सुंदर पिचई अल्फाबेट के सीईओ भी बन गए थे. 

ये भी पढ़ें 

ICICI Bank: 100 अरब डॉलर हुई ICICI बैंक की मार्केट वैल्यू, सिर्फ 5 कंपनियां हासिल कर पाई हैं यह मुकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget