एक्सप्लोरर

Google Salary: गूगल का डाटा हुआ लीक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Google Employees Salary: गूगल का आंतरिक डेटा लीक हुआ है जिसमें सभी कर्मचारियों के बारे में पता चला है. कंपनी अपनी सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को करोड़ों का पैकेज ऑफर करती है.

Google Employees Salary: दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) पिछले कुछ वक्त से अपनी छंटनी के कारण खबरों में रही है, लेकिन अब कंपनी अपनी तगड़े सैलरी पैकेज को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है. बिजनेस इन्साइडर को गूगल के कर्मचारियों की सैलरी पैकेज की लिस्ट हाथ लगी है. इस रिपोर्ट से पता चला है कि गूगल अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को करोड़ों की बेस सैलरी पैकेज ऑफर करता है. जाहिर तौर पर इसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में कंपनी की औसत सैलरी पैकेज 2,79,802 डॉलर यानी करीब 2.30 करोड़ थी.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी

गूगल के लीक हुए दस्तावेजों से यह पता चला है कि गूगल अपने सभी कर्मचारियों को तगड़ी सैलरी ऑफर करता है, लेकिन सबसे ज्यादा सैलरी सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को मिलती है. साल 2022 में अधिकतम सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की बेस सैलरी 7,18,000 डॉलर थी. लीक हुए डाटा में 12,000 अमेरिकी कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं. इस डाटा में अमेरिका के परमानेंट कर्मचारियों का नाम ही शामिल है. अन्य देशों के कर्मचारियों की लिस्ट सार्वजनिक नहीं हुई है.

इन पदों पर काम करने वालों को भी मिलती है तगड़ी सैलरी

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अलावा गूगल सेल्स एग्जीक्यूटिव, बिजनेस एनालिस्ट और अन्य कर्मचारियों को भी अच्छी सैलरी ऑफर करता है. इन सभी पदों पर काम करने वाले इंप्लाइज की सैलरी छह डिजिट में है. ध्यान देने वाली बात ये है कि बेस सैलरी के अलावा कर्मचारियों को बोनस और स्टॉक का विकल्प भी मिलता है जो पैकेज से अलग है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सबसे ज्यादा 5.90 करोड़ रुपये साल 2022 में मिल रहे थे. इसके अलावा इंजीनियर मैनेजर को 3.28 करोड़, एंटरप्राइज डायरेक्टर सेल्स को 3.09 करोड़, लीगल कॉरपोरेट काउंसेल को 2.62 करोड़, सेल्स टीम को 2.62 करोड़ और डिजाइन टीम को करीब 2.58 करोड़ रुपये मिल रहे थे. वहीं प्रोग्राम मैनेजर, रिसर्च साइटिस्ट आदि जैसे पदों पर काम करने वाले लोगों को भी करोड़ों का पैकेज ऑफर किया जा रहा है.

इन कंपनियों में भी कर्मचारियों को मिलती है तगड़ी सैलरी

MyLogIQ और वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल के बाद मेटा सबसे ज्यादा सैलरी अपने कर्मचारियों को ऑफर करता है. वहीं इस लिस्ट में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का नाम भी आता है. इसके अलावा अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर जैसी कंपनियां भी तगड़ा पैकेज ऑफर करती है. 

ये भी पढ़ें-

Pulses-Wheat Rate: दाल और गेहूं की बढ़ती कीमतों से परेशान जनता को जल्द मिलेगी राहत! सरकार उठाएगी ये बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget