एक्सप्लोरर

गजब! बिहार के लाल को आया गूगल से ऑफर, सैलरी इतनी कि जानकर रह जाएंगे हैरान

Google Jobs: बिहार के जमुई जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार को गूगल से लाखों की सैलरी पर जॉब ऑफर किया गया है. पुष्पेंद्र अभी आईआईटी खड़गपुर में पढ़ाई कर रहे हैं.

Pushpendra Kumar Success Story: 'लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती'- सोहन लाल द्विवेदी की कविता की यह पंक्ति पुष्पेंद्र कुमार (Pushpendra Kumar) पर बिल्कुल सही बैठती है. बिहार के एक छोटे से गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र इसी बात का जीता जागता सबूत है कि इंसान अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और मेहनत की वजह से बुलंदियों को हासिल कर सकते हैं. पुष्पेंद्र की अमेरिकी कंपनी गूगल (Google) में जॉब लग गई है. वह जमुई के झाझा के बूढ़ीखाड़ इलाके के रहने वाले हैं. अपनी इस उपलब्धि के साथ पुष्पेंद्र ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि अपने गांव का भी नाम रोशन किया है. 

गूगल में जाना पुष्पेंद्र का था सपना

दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुष्पेंद्र ने आईआईटी जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान में अपने दम पर दाखिला लिया. पुष्पेंद्र का सपना था कि यहां से पढ़ाई पूरी कर वह गूगल जैसी किसी बड़ी टेक कंपनी के साथ जुड़े और उनका यह सपना अब पूरा हो चुका है. फिलहाल आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) में पढ़ाई कर रहे पुष्पेंद्र को कोर्स खत्म होने से पहले ही गूगल में डेटा साइंटिस्ट (Data scientist) के तौर पर काम करने का जॉब ऑफर हुआ है. 

39 लाख का पैकेज हुआ ऑफर

पुष्पेंद्र ने इंडिया डॉटकॉम को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि गूगल उनकी आखिरी मंजिल नहीं है, बल्कि उन्हें जीवन में और भी बहुत कुछ हासिल करना है. उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल वह भारत में रहकर गूगल के लिए काम करेंगे, जिसके बदले उन्हें सालाना 39 लाख का पैकेज ऑफर किया गया है.

अगर आने वाले समय में कंपनी उन्हें विदेश भेजती है, तो उनका पैकेज इससे चार गुना ज्यादा होगा. पुष्पेंद्र को गूगल में जॉब मिलने की खबर से उनके गांव और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. जब वह अपने घरवालों से मिलने के लिए गांव लौटे, तो उनके दादा-दादी ने आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर अपने पोते की कामयाबी का जश्न मनाया.

जमुई के अभिषेक ने भी किया जिले का नाम रोशन

पुष्पेंद्र ने बिहार तक से हुई बातचीत में कहा कि उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई झारखंड के जसीडीह से पूरी की. साल 2018 में इंटरमीडिएट पास करने के बाद आईआईटी जाने की प्रेरणा उन्हें अपने दोस्तों से मिली.

पुष्पेंद्र से पहले झाझा के ही अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) का सिलेक्शन गूगल में हुआ था. अभिषेक पहले जर्मनी में रहकर अमेजन (Amazon) के लिए काम कर चुके हैं और वहीं से उन्हें सालाना 2 करोड़ के पैकेज पर गूगल में सॉफ्टवेयर डेवलपर का जॉब ऑफर हुआ. 

ये भी पढ़ें

देश के इन दिग्गज निवेशकों ने साल 2024 में की ताबड़तोड़ कमाई, लिस्ट में झुनझुनवाला से आशीष कचौलिया तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget