एक्सप्लोरर

Google Layoffs: गूगल ने कर दी छंटनी, अब शुरू करने जा रहे हैं खुद की कंपनी

Google Firing: साल 2022 को अर्थव्यवस्था के लिहाज से चुनौतीपूर्ण साल के रूप में याद किया जाएगा. एक तरफ दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं के सामने मुश्किलें आईं, तो दूसरी ओर भारी पैमाने पर छंटनी की गई.

Google Layoff Update: पिछला साल कई लिहाज से बुरा साबित हुआ. दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं ने कमरतोड़ महंगाई से लेकर खाने-पीने की चीजों की कमी जैसी चुनौतियों का सामना किया. दूसरी ओर शेयर बाजारों ने इन्वेस्टर्स का जीना हराम कर दिया. इसके अलावा तमाम सेक्टर्स की कंपनियों में चले छंटनी (Global Layoffs) के दौर ने तो कई नामी-गिरामी कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. दिग्गज इंटरनेट व टेक कंपनी गूगल (Google Layoffs) भी इससे बच नहीं पाई और हजारों लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दी. हालांकि अब गूगल से निकाले गए इन कर्मचारियों में से कुछ लोग अपनी खुद की कंपनी शुरू करने की तैयारी में हैं.

बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है. रिपोर्ट की मानें तो गूगल के एक पूर्व मैनेजर अपने छह पूर्व सहकर्मियों के साथ मिलकर कंपनी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यह तैयारी हेनरी किर्क (Henry Kirk) की है, जो पिछले आठ सालों से गूगल सर्विसेज के आईओएस एवं एंड्रॉयड एक्सपीरियंस (iOS and Android experience) के प्रभारी थे. उन्हें इस साल 20 जनवरी को गूगल ने पिंक स्लिप थमा दी थी.

रिपोर्ट के अनुसार, किर्क ने न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को में डिजाइन व डेवलपमेंट स्टूडियो शुरू करने के लिए छह सप्ताह की डेडलाइन सेट की है. किर्क का लक्ष्य 60 दिनों के लेऑफ नोटिफिकेशन पीरियड समाप्त होने से पहले यानी मार्च के अंत से पहले फाउंडेशन तैयार करने का है. इसके बाद वह जनरल मैनेजिंग पार्टनर की जिम्मेदारी संभाल लेंगे.

यह कंपनी स्टार्टअप्स के लिए ग्रोथ व फंडिंग के अवसरों को बढ़ाने पर काम करेगी. इसके अलावा वैसी कंपनियों को इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट की सेवाएं देगी, जिनके पास पर्याप्त अनुभव नहीं है. गूगल के पूर्व कर्मचारियों की प्रस्तावित कंपनी अन्य कंपनियों के ऐप व वेबसाइट के लिए डिजाइन एवं रिसर्च टूल भी प्रोवाइड कराएगी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि किर्क ने पिछले महीने छंटनी का शिकार होने बाद निकाले गए अन्य कर्मचारियों को मोरल सपोर्ट देने के लिए ग्रुप चैट शुरू की थी. इसी ग्रुप चैट से उन्हें स्टार्टअप शुरू करने का आइडिया आया. उनका कहना है कि वे सभी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ काम कर चुके हैं, ऐसे में वे एक-दूसरे की मजबूती से अच्छी तरह से वाकिफ हैं.

आपको बता दें कि गूगल ने हाल ही में दुनिया भर में अपने करीब 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने एक इंटरनल मेल में कहा था कि बदलते आर्थिक हालात के कारण छंटनी का कदम उठाया गया है. गूगल के भारतीय ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी भी छंटनी का शिकार हुए हैं. पिछले सप्ताह यहां करीब 453 कर्मचारियों को आधी रात में नौकरी से निकाला गया था.

ये भी पढ़ें 

Adani Group Stocks: 100 बिलियन डॉलर के नीचे गिरा अडानी समूह की कंपनियों का मार्केट कैप, हिंडनबर्ग के रिपोर्ट आने के बाद 136 अरब डॉलर का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget