एक्सप्लोरर

Sundar Pichai: सुंदर पिचाई ने पहली बार किया ये काम, पड़ गई माइक्रोसॉफ्ट से मदद लेने की जरूरत

Sundar Pichai on LinkedIn: प्रोफेशनल सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन दरअसल माइक्रोसॉफ्ट की ही ऑफरिंग है, जहां गूगल के सीईओ ने पहली बार कोई पोस्ट अपडेट किया...

टेक जगत में गूगल और माइक्रोसॉफ्ट दोनों बड़े नाम हैं. कई सेगमेंट में दोनों दिग्गज कंपनियों की आमने-सामने की टक्कर होती है, जिनमें एआई जैसा नया फील्ड भी शामिल है. इस बीच गूगल सीईओ सुंदर पिचाई को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट का सहारा लेने की जरूरत पड़ गई है.

इस कारण लोकप्रिय है लिंक्डइन

गूगल सीईओ ने पहली बार प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क लिंक्डइन पर कोई पोस्ट किया है. लिंक्डइन माइक्रोसॉफ्ट की सोशल मीडिया ऑफरिंग है, जिसका फोकस प्रोफेशनल नेटवर्किंग पर है. यह प्लेटफॉर्म दुनिया भर के प्रोफेशनल्स और कॉरपोरेट को आपस में कनेक्ट करता है. मुख्य रूप से इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनियों के द्वारा टैलेंट को खोजने और प्रोफेशनल्स के द्वारा अपने हिसाब का जॉब खोजने में किया जाता है.

हालांकि गूगल सीईओ ने जिस कारण से पहली बार लिंक्डइन पर कोई पोस्ट किया है, वह दोनों प्रचलित कारणों से अलग है. इस पोस्ट में पिचाई न तो अपने लिए नई नौकरी खोज रहे हैं और न ही गूगल के लिए टैलेंट. यह पोस्ट किया गया है गूगल के एक अपकमिंग इवेंट को प्रमोट करने के लिए. पिचाई ने खुद भी इसे अपने पोस्ट में साफ किया है.

गूगल सीईओ ने बताया ये कारण

गूगल सीईओ लिखते हैं- मैंने अपने पहले लिंक्डइन पोस्ट के लिए सोचा कि इसके जरिए शोरलाइन एम्पिथिएटर स्टेज के बारे में कुछ बताऊं, क्योंकि हम गूगल आई/ओ के लिए अपने कीनोट को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. मैं दुनिया भर के उन तमाम डेवलपरों से एम्पिथिएटर की सीटों को भरा हुआ देखने का और इंतजार नहीं कर सकता, जो एआई के अगली पीढ़ी के अनुभवों को बिल्ड करने पर काम कर रहे हैं.

कई नए प्रोडक्ट की दिखी झलक

आई/ओ कॉन्फ्रेंस गूगल के सबसे बड़े डेवलपर प्रोग्राम में से एक है. इसका आयोजन कल 14 मई को किया गया. इस इवेंट में गूगल के विभिन्न प्रोडक्ट, फीचरद्व डेवलपमेंट आदि को दुनिया के सामने रखा जाता है. इस कार्यक्रम में गूगल ने जेमिनी 1.5 फ्लैश समेत दो नए एआई मॉडलों के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में गूगल के विजुअल चैटबॉट प्रोजेक्ट अस्त्र को भी हाईलाइट किया गया, जो गूगल लेंस का अपग्रेडेड वर्जन है.

ये भी पढ़ें: करोड़ों निवेशकों को मिली राहत, सेबी ने आसान किए केवाईसी से जुड़े नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget