एक्सप्लोरर

Gold Silver Price Today:  सोने के भाव गिरे, चांदी की बढ़ी चमक; चेक करें गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: कीमती मेटल्स के क्षेत्र में आज सोना और चांदी मिलाजुला ट्रेड दिखा रहे हैं. जहां सोना गिरावट पर है वहीं चांदी बढ़त पर है.

Gold Silver Rate Today: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोना और चांदी (Gold & Silver Rates) दोनों कीमती मेटल्स एक-दूसरे से विपरीत रुख दिखा रही हैं. जहां सोने के दाम में मामूली गिरावट देखी जा रही है वहीं चांदी के रेट में आज नाममात्र की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक आज बढ़ गई है और चांदी के रेट में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है. ग्लोबल डिमांड में उतार चढ़ाव के कारण सोना और चांदी दोनों के दामों में मिलाजुला रुख देखा जा रहा है.

एमसीएक्स पर कैसे हैं सोने के दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज सोना 42 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 58333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसके नीचे के दाम देखें तो ये 58281 रुपये तक गया था और ऊपर के रेट देखें तो 58460 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ कारोबार चल रहा है. सोने के ये दाम इसके अक्टूबर वायदा के लिए हैं.

एमसीएक्स पर कैसे हैं चांदी के दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज चांदी के रेट कुछ ऊपर हैं लेकिन इसमें ज्यादा उछाल नहीं है. चमकीली मेटल चांदी में 66 रुपये की मामूली तेजी है और ये 70301 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. इसके साथ ही अगर नीचे के दाम देखें तो चांदी 70230 रुपये और ऊपर के रेट में 70590 रुपये प्रति किलो के रेट तक गई थी. 

ग्लोबल बाजार में कैसे हैं गोल्ड और सिल्वर के रेट

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स पर गोल्ड दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 1.40 डॉलर की तेजी के साथ 1,917.90 डॉलर प्रति औंस पर दिखाई दे रहा है. इसके अलावा सिल्वर सितंबर कॉन्ट्रेक्ट 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 22.797 डॉलर प्रति औंस के रेट पर कारोबार कर रहा है.

रिटेल बाजार में कैसे हैं सोने के दाम

रिटेल सर्राफा बाजार में आज सोना मजबूती के साथ हरे दायरे में ट्रेड कर रहा है. देश के ज्यादातर मेट्रो शहरों में सोना उछाल पर बना हुआ है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के बाजारों में सोने के दाम क्या हैं- ये आप यहां जान सकते हैं.

दिल्लीः 24 कैरेट शुद्ता वाले सोने के रेट 50 रुपये की तेजी के साथ 54300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
मुंबईः 24 कैरेट शुद्ता वाले सोने के रेट 50 रुपये की तेजी के साथ 54140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
चेन्नईः 24 कैरेट शुद्ता वाले सोने के रेट 50 रुपये की तेजी के साथ 59500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
कोलकाताः 24 कैरेट शुद्ता वाले सोने के रेट 50 रुपये की तेजी के साथ 59070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

ये भी पढ़ें

Jio Financial Services: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की BSE पर 265 रुपये पर लिस्टिंग हुई, निवेशकों का इंतजार खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget