एक्सप्लोरर

Gold & Silver Rate: आज सोना और चांदी कितने सस्ते हुए, जानें यहां पर दोनों के भाव

Gold & Silver Rate Today: आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी सस्ते होकर बंद हुए हैं. चांदी में तो 500 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है.

Gold & Silver Rate Today: ग्लोबल बाजारों में कीमती मेटल की कीमतों में मंगलवार रात की गिरावट के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में आज बुधवार को सोने का भाव 119 रुपये की गिरावट के साथ 46,613 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 46,732 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. सोने की ये गिरावट आज डॉलर के दामों के आधार पर देखी गई और भारतीय बाजार में सोना सस्ता होकर बंद हुआ.

चांदी की कैसी रही चाल
आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत भी 517 रुपये घटकर 61,671 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 62,188 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्लोबल बाजारों में डॉलर का दाम चढ़ रहा है और इसका असर सोने के दाम पर पड़ रहा है. इसके साथ ही त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की मांग बढ़ रही है पर आज देश में सोना निगेटिव जोन में ही दिखा और कारोबार बंद होते समय इसका भाव कल के मुकाबले 119 रुपये कम रहा. हालांकि आज डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट बहुत ज्यादा तो नहीं रही पर इसका असर सोने के भाव पर आता दिखा. 

ग्लोबल बाजारों में सोने और चांदी के दाम
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1794 डॉलर प्रति औंस पर था जबकि चांदी की कीमत 23.66 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही. इसमें ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया. सोने के दाम में ग्लोबल बाजारों में ज्यादा वोलेटिलिटी (अस्थिरता) नहीं देखी जा रही है और भाव थोड़े ही ऊपर नीचे दिखाई दे रहे हैं.
 
क्या है सोने पर जानकार की राय
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि "रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बावजूद कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज) में गिरावट के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 119 रुपये की गिरावट आई है"

ये भी पढ़ें

Air India के विनिवेश की प्रक्रिया कब तक होगी पूरी, जानिए एयर इंडिया के MD का क्या कहना है

Indian Business Tycoon Azim Premji: जानें अजीम प्रेमजी को जो दानवीरता के मामले में हैं सबसे बड़ी शख्सियत

Cryptocurrency News: क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट के बाद क्रिप्टो एक्सचेंज ने निवेशकों से क्या कहा, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
Dearness Allowance: कितने प्रकार के होते हैं डीए और कैसे तय होती है दर?
Dearness Allowance: कितने प्रकार के होते हैं डीए और कैसे तय होती है दर?
सऊदी अरब में कितने भारतीय काम करते हैं, कितना पैसा भारत आता है?
सऊदी अरब में कितने भारतीय काम करते हैं, कितना पैसा भारत आता है?
न नौकरी ना चाकरी, अभिजीत दीपके पहनते हैं 30 हजार के जूते! कमाई का जरिया क्या?
न नौकरी ना चाकरी, अभिजीत दीपके पहनते हैं 30 हजार के जूते! कमाई का जरिया क्या?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget