एक्सप्लोरर

सोना-चांदी के दाम दोबारा उछलेः जानें और कितना चढ़ेगा सोना?

नई दिल्लीः आज ग्लोबल और लोकल सर्राफा बाजार में तेजी देखी गई और कीमती धातुओं सोना और चांदी दोनों के दामों में बढ़त दर्ज की गई है. आज विदेशों में मजबूत रुपयेख के बीच लोकल ज्वैलर्स की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 300 रुपये की तेजी के साथ 29350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गये हैं.

2203201701_HC_Bullion_Prices-300

क्यों आई आज सोने में तेजी? बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में तेजी के बीच घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है. सिंगापुर में सोने के भाव 0.25 फीसदी चढ़कर 1247.30 डॉलर और चांदी के भाव 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 17.55 डॉलर प्रति औंस हो गए हैं. दिल्ली में सोना 99.9 और शुद्ध सोने के भाव 300 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 29350 और 29200 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुये. सोने की गिन्नी के भाव 100 रुपये चढ़कर 24400 रुपये प्रति आठ ग्राम बंद हुये.

जानें आज चांदी की चाल इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की तरफ से खरीदारी बढ़ने से चांदी के भाव 550 रुपये की तेजी के साथ 41450 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे. चांदी सिक्का के भाव 1000 रुपये की तेजी के साथ 71000-72000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुए हैं. चांदी तैयार के भाव 550 रुपये की तेजी के साथ 41450 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 565 रुपये चढ़कर 41305 रुपये प्रति किलो बंद हुये.

कितने और बढ़ेंगे सोने के दाम? जानकारों का मानना है कि सोने और चांदी के दाम में आगे और तेजी जारी रह सकती है क्योंकि वैश्विक संकेतों के आधार पर डॉलर में तेजी जारी रहेगी जिसका असर सोने के दाम पर निश्चित तौर पर आएगा और इस कीमती धातु के दाम और चढ़ेंगे. निकट समय में 1250 डॉलर प्रति औंस तक जाने की आशंका ज्यादातर बुलियन जानकार जता रहे हैं. वहीं इसका असर घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दाम पर भी आएगा और ये 30 हजार के स्तर को पार करने और 31 हजार के नजदीक जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 रुपया महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल का दाम भी उछला; जानें किसने अचानक बढ़ाई कीमत?
5 रुपया महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल का दाम भी उछला; जानें किसने अचानक बढ़ाई कीमत?
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget