एक्सप्लोरर

Weekly Gold Price: इस हफ्ते सोने और चांदी के दाम में दर्ज की गई जबरदस्त बढ़ोतरी, जानें पूरे हफ्ते का सर्राफा बाजार का हाल

Gold Silver Price: इस पूरे कारोबारी हफ्ते में सोने और चांदी दोनों के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सोना 1323 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,109 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है.

Gold Silver Price Weekly: भारत में पुराने समय से सोने को निवेश (Investment in Gold) का एक बहुत अच्छा ऑप्शन मानते हैं. इसके साथ ही लोग चांदी में भी निवेश करना बहुत पसंद करते हैं. ऐसे में इन दोनों धातुओं को एक महत्वपूर्ण कमोडिटी (Gold Silver Commodity) माना जाता है. भारत में अब शादी-ब्याह सीजन (Wedding Season) शुरू हो चुका है. इस सीजन में सोने और चांदी की खपत बहुत बढ़ जाती है. अगर आप भी वेडिंग के इस सीजन में सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसे खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. बीते कारोबारी हफ्ते में सोने के प्राइस में जबरदस्त तेजी देखी गई है. यह 1,323 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव (Gold Price Weekly) से बढ़ा है. वहीं चांदी की बात करें तो इसकी चमक की ज्यादा बढ़ी है. चांदी के प्राइस में 1,109 रुपये प्रति किलो (Silver Price Weekly) की बढ़त दर्ज की गई है.

जानें इस हफ्ते का कारोबारी हाल?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस कारोबारी हफ्ते (7 नवंबर से 11 नवंबर 2022) में सोना 52,281 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. वहीं इस हफ्ते की शुरुआत में 24 कैरेट सोना 50,958 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था. वहीं चांदी की बात करें तो यह 60,245 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 61,354 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. ऐसे में इसके प्राइस में इस हफ्ते 1,109 रुपये की तेजी देखी गई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि IBJA के प्राइस में टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते हैं. ऐसे में अलग-अलग राज्यों और शहरों में सोने और चांदी के प्राइस अलग-अलग होते हैं.

7 नवंबर से 11 नवंबर 2022 तक सोने के रेट-

  • 07 नवंबर- 50,958 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 08 नवंबर- मार्केट हॉलिडे
  • 09 नवंबर- 51,514 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 10 नवंबर- 51,514 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 11 नवंबर- 52,281 रुपये प्रति 10 ग्राम

7 नवंबर से 11 नवंबर 2022 तक चांदी के रेट-

  • 07 नवंबर- 60,245 रुपये प्रति किलो
  • 08 नवंबर- मार्केट हॉलिडे
  • 09 नवंबर- 61,550 रुपये प्रति किलो
  • 10 नवंबर- 61,200 रुपये प्रति किलो
  • 11 नवंबर- 61,354 रुपये प्रति किलो

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल
अगर आप भी इस शादी के सीजन में सोना खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सबसे पहले आप सोने के रेट को जरूर क्रॉस चेक कर लें. इसके अलावा आप सोने की शुद्धता को चेक करें. Indian Standard Organization के लोगो को सोना खरीदने से पहले उस पर बने हॉलमार्क के निशान को चेक करने की सलाह देता है. हॉलमार्क से सोने की शुद्धता का प्रमाण मिलता है. इसके अलावा यह भी चेक करें कि आप सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट या 18 कैरेट में से कौन सा खरीद रहे हैं. इसके अलावा आप मेकिंग चार्ज जैसी चीजों को भी क्रॉस वेरीफाई कर लें. 

ये भी पढ़ें-

Twitter Blue Tick: एलन मस्क का यह फैसला इस कंपनी के लिए पड़ गया भारी, एक झटके में डूबे 1.20 लाख करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
Share Market Crash: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget