एक्सप्लोरर

ईरान-इजरायल जंग के बीच सोना फिर हुआ लखटकिया, 10 ग्राम की कीमत 1 लाख के पार पहुंची

Gold Price Today: COMEX पर सोने की रेजिस्टेंस 3,476 डॉलर मानी जा रही है. अगर मौजूदा रफ्तार बनी रही तो ये 3,540 डॉलर तक भी जा सकता है. MCX पर सोने को 98,900 रुपये पर सपोर्ट मिल रहा है.

Gold Price Today: सोने की कीमतों ने सोमवार, 16 जून को घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर नया इतिहास रच दिया. अगस्त डिलीवरी वाले सोने का भाव दिन के पहले हिस्से में 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. हालांकि बाद में थोड़ा ठंडा पड़ा और 1,00,290 रुपये के आसपास स्थिर हो गया. ये उछाल मुख्य रूप से इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव की वजह से देखा गया, जिससे दुनियाभर में सुरक्षित निवेश (safe-haven) की मांग बढ़ गई.

क्यों चढ़ा सोना?

इजरायल ने ईरान पर ताजा सैन्य कार्रवाई की है, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में व्यापक युद्ध का खतरा मंडराने लगा है. अमेरिका ने भी संभावित हस्तक्षेप की चेतावनी दी है और इजरायल ने आपातकाल की घोषणा कर दी है. इस वक्त दुनियाभर के निवेशकों को लग रहा है कि आने वाले समय में इस युद्ध का शेयर बाजार पर असर पड़ सकता है. यही वजह है कि निवेशक अपना पैसा सेफ हैवेन कहे जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं. यह पहली बार नहीं है, जब दो देशों के बीच बढ़े टेंशन की वजह से सोने ने रफ्तार पकड़ी है. इससे पहले भारत पाकिस्तान तनाव, रूस यूक्रेन तनाव और अमेरिका चीन के बीच चल रहे टैरिफ वॉर में भी सोने ने रफ्तार पकड़ी थी.

दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और 18 जून को होने वाली US Federal Reserve की पॉलिसी मीटिंग ने निवेशकों को थोड़ा सतर्क बनाए रखा है. लेकिन अमेरिका के ताजा महंगाई आंकड़ों (CPI) के सकारात्मक होने के बावजूद ईरान-अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता टूटने का खतरा मंडरा रहा है, जो सोने को और ऊपर धकेल सकता है.

आगे क्या होगा?

COMEX पर सोने की रेजिस्टेंस 3,476 डॉलर मानी जा रही है. अगर मौजूदा रफ्तार बनी रही तो ये 3,540 डॉलर तक भी जा सकता है. MCX पर सोने को 98,900 रुपये पर सपोर्ट मिल रहा है. अगर तनाव बढ़ा रहा, तो सोने का रेट भविष्य में फिर से 1,02,000 रुपये तक पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: इस पेनी स्टॉक में होने वाला है बड़ा खेल, आज दिखी तूफानी तेजी, 25 रुपये से कम है शेयर की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget