एक्सप्लोरर

Gold Price Today: सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, जानें कीमत

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर से 200 डॉलर प्रति औंस लुढ़क गया और चांदी में भी छह डॉलर प्रति औंस से ज्यादा की गिरावट आई है. रूस द्वारा कोरोना का टीका बनाने का दावा करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की तेजी पर ब्रेक लग गया है.

मुंबई: कोरोना के टीके रूस में बनाए जाने की खबर के बाद सोने और चांदी में भारी गिरावट आने लगी है. घरेलू वायदा बाजार में सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया और चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तर से 17,000 रुपये प्रति किलो टूट चुका है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर से 200 डॉलर प्रति औंस लुढ़क गया और चांदी में भी छह डॉलर प्रति औंस से ज्यादा की गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार की सुबह 10.14 बजे सोने के अक्टूबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1600 रुपये यानी 3.08 फीसदी की गिरावट के साथ 50,329 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान सोने का भाव 49,955 रुपये तक टूटा. बीते शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना रिकॉर्ड 56,191 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला था तब से 6,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. वहीं, एमसीएक्स पर चांदी के सितंबर एक्पायरी अनुबंध में पिछले सत्र से 5,244 रुपये यानी 7.83 फीसदी की गिरावट के साथ 61,690 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि कारोबार के दौरान चांदी का भाव 60,910 रुपये प्रति किलो तक टूटा. बीते शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी का भाव 77,949 रुपये प्रति किलो तक उछला था जिसके बाद अब तक चांदी 17,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा लुढ़क चुकी है. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के दिसंबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 5.90 डॉलर यानी 2.72 फीसदी की गिरावट के साथ 1,893.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोना 1,876.50 डॉलर प्रति औंस तक टूटा. कॉमेक्स पर सोने का वायदा अनुबंध शुक्रवार को 2078 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक उछला था जिसके बाद अब तक सोने का भाव 200 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा टूट चुका है. चांदी के सितंबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 6.82 फीसदी की गिरावट के साथ 24.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 23.59 डॉलर प्रति औंस टूटा. बीते सप्ताह चांदी का भाव 29.91 डॉलर प्रति औंस तक उछला था जिसके बाद अब तक चांदी छह डॉलर प्रति औंस से ज्यादा टूट चुकी है. रूस द्वारा कोरोना का टीका बनाने का दावा करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की तेजी पर ब्रेक लग गया है. रूस ने कहा है कि टीके का परीक्षण पूरा हो चुका है और अक्टूबर में यह व्यापक स्तर पर टीकाकरण शुरू होगा. भारत में भी रूसी कोरोना टीके उपलब्ध कराने पर विचार चल रहा है. जानकारी के अनुसार, इस पर विचार के लिए विशेषज्ञों की एक समिति की बुधवार को एक बैठक होने जा रही है.

ये भी पढ़ें:

GDP में आ सकती है आजादी के बाद सबसे बड़ी गिरावट, थामने के लिए इंतजाम हों: नारायणमूर्ति

इक्विटी म्यूचुअल फंड में घट रहा है निवेश, लेकिन छोटे निवेशकों का सिप में विश्वास बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरी जवानी निकल जाएगी... शख्स ने दी EMI के जाल में न फंसने की सलाह, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
पूरी जवानी निकल जाएगी... शख्स ने दी EMI के जाल में न फंसने की सलाह, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
व्हिस्की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक... आज से सस्ते हो रहे कई सामान, भारत-UK FTA से होगी चांदी ही चांदी
व्हिस्की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक... आज से सस्ते हो रहे कई सामान, भारत-UK FTA से होगी चांदी ही चांदी
Bank Holiday: कल- परसों क्यों बंद रहेंगे बैंक? जानें 16 और 17 जुलाई को बैंक की छुट्टी का क्या है कारण
Bank Holiday: कल- परसों क्यों बंद रहेंगे बैंक? जानें 16 और 17 जुलाई को बैंक की छुट्टी का क्या है कारण

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget