एक्सप्लोरर

Explained: अब से हॉलमार्क ज्वैलरी ही बिकेंगे, जानिए क्या होती है हॉलमार्किंग, क्या हैं नियम

ज्वैलरी विक्रेता 15 जनवरी 2021 से केवल 14, 18 और 22 कैरेट सोने से बने हॉलमार्क वाले आभूषण और स्वर्ण कलाकृतियां ही बेच सकेंगे. अगर कोई विक्रेता नियमों का उल्लंघन करता है तो एक लाख तक जुर्माना और एक साल तक जेल की सजा हो सकती है.

नई दिल्ली: अब से देश में सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी जाएगी. नए नियम के तहत ज्वैलरी विक्रेता 15 जनवरी 2021 से केवल 14, 18 और 22 कैरेट सोने से बने हॉलमार्क वाले आभूषण और स्वर्ण कलाकृतियां ही बेच सकेंगे. इसका उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भी लगेगा. ऐसे में जब नियम बदल गए हैं तो आइए जानते हैं कि आखिर यह हॉलमार्क होता क्या है और क्या होती है सोने की हॉलमार्किंग ? इससे क्या फायदा होता है...आइए जानते हैं सबकुछ

हॉलमार्क क्या है ?

हॉलमार्क एक तरह से शुद्धता का प्रमाण है. सोने, चांदी या कीमती धातुओं पर हॉलमार्क का निशान होता है. दरअसल भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा गुणवत्ता के आधिकारिक निशान को हॉलमार्क कहते हैं. भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) उपभोक्ता मंत्रालय के तहत आता है. आभूषणों में मिलावट रोकने के लिए हॉलमार्किंग की व्यवस्था है. यह व्यवस्था बहुत पुरानी है. अलग -अलग देशों में हॉलमार्किंग की व्यवस्था भी अलग -अलग है. हॉलमार्क के आभूषण अंतरराष्ट्रीय मानक के होते हैं. हॉलमार्किंग के आभूषण की शुद्धता की गारंटी होती है. भारत में सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग की व्यवस्था वर्ष 2000 से सोने और चांदी के आभूषणों पर 2004 से लागू है लेकिन अभी तक भारत में आभूषणों पर हॉलमार्क के चिन्ह की अनिवार्यता नहीं थी.

कैसे पता लगेगा कि सोना शुद्ध है या नहीं

दरअसल सोने के गहने और कलाकृतियों पर BIS हॉलमार्क में कई घटक होते हैं, जैसे BIS का लोगो, परख केंद्र का लोगो, ज्वेलर्स का लोगो, निर्माण का साल आदि. इन निशानों की मदद से पता लगता है कि आभूषण शुद्ध है या नहीं.

नियमों की अनदेखी पर मिलेगी सख्त सजा

अब केंद्र सरकार के आदेश के बाद आज से देश भर में बीआईएस हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया गया है. इसके बाद ज्वैलर्स को एक साल की मोहलत दी जाएगी ताकि वह पुराने माल बेच सके. नियम लागू करने के बाद यदि कोई सर्राफा कारोबारी नियमों की अनदेखी करता है तो उसे एक साल की सजा और जुर्माने के तौर पर न्यूनतम एक लाख रुपये देने होंगे.

जान लीजिए कितने कैरेट सोने में कितनी शुद्धता होती है

अब चूकि नियम आज से लागू हो रहे हैं तो यह जानकारी आपको होनी चाहिए कि कितने कैरेट सोने में कितनी शुद्धता होती है..हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं. इन्ही अंको में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है

-14 कैरेट में 58.3 प्रतिशत (583) -18 कैरेट में 75 प्रतिशत (750) -20 कैरेट में 83.3 प्रतिशत (833) -22 कैरेट में 91.7 प्रतिशत (917) 24 कैरेट में 99.9 प्रतिशत (999)

फिलहाल 892 हॉलमार्किंग केंद्र हैं फिलहाल, 234 जिला स्थानों में 892 आकलन एवं हॉलमार्किंग केंद्र हैं, और 28,849 आभूषण विक्रेताओं ने बीआईएस पंजीकरण लिया हुआ है. उन्होंने कहा, 'हमने सभी जिलों में हॉलमार्किंग केंद्र खोलने और इस एक साल में सभी आभूषण विक्रेताओं को पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा है।' इसके बारे में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5841 टन चीनी निर्यात को सरकार की मंजूरी, अब किस की किस्मत चमकेगी?
5841 टन चीनी निर्यात को सरकार की मंजूरी, अब किस की किस्मत चमकेगी?
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget