एक्सप्लोरर

Gold Outlook: क्या अभी सोना खरीदना है आपके लिए फायदे का सौदा या आगे दिखेगी गिरावट-जानें एक्सपर्ट की राय

Gold Silver Outlook: सोने की खरीदारी करना चाहते हैं पर अभी के सोने के ऊंचे दाम देखकर कुछ सोच-विचार करना चाहते हैं तो यहां आपको कमोडिटी के जानकार की राय से बड़ी मदद मिल सकती है.

Gold Silver Outlook: भारतीयों को सोना खरीदने का बेहद ज्यादा शौक है, चाहे वो इसे ज्वैलरी के रूप में अपने पास रखें या सोने को लॉकर में रखकर उसका आनंद लें. दुनिया में सोने की सबसे ज्यादा खपत करने वाले देशों में भारत की गिनती होती है. सोने के दामों को जानने की रूचि लोगों में हमेशा रहती है और गोल्ड रेट के नीचे आने की उम्मीद भी करते रहते हैं. अभी हाल ही में देश में त्योहारों का सीजन खत्म हो चुका है और शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में सोने में खरीदारी को लेकर आपको क्या रुख अपनाना चाहिए, इसके लिए करेंसी और कमोडिटी बाजार के एक्सपर्ट की सलाह हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सोने के आज के दाम
आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के रेट में जोरदार उछाल देखा जा रहा है और ये तीन चौथाई फीसदी के करीब की उछाल पर बना हुआ है. एमसीएक्स पर सोने का भाव दिसंबर वायदा के लिए 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 53,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दे रहा है. 

जानें क्या है गोल्ड पर जानकार की राय
आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड के करेंसीज एंड कमोडिटीज बिजनेस सेगमेंट के डायरेक्टर नवीन माथुर का कहना है कि सोने को लेकर आगे के आउटलुक की अगर बात करें तो भाव नीचे ही आने की उम्मीद है क्योंकि इसका ट्रेंड नीचे के लेवल के लिए ही लग रहा है. फिलहाल सोने के दाम 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास जो चल रहे हैं वो कम आ सकते हैं. 

इसके फंडामेंटल कारण ये हैं कि भले ही अभी डॉलर में गिरावट देखी जा रही है लेकिन आने वाले समय में जैसे 1-2 महीने में इसके दाम में एप्रिसिएशन यानी बढ़त देखी जा सकती है. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल कैसी रहेगी, इस पर नजर रखना भी महत्वपूर्ण है.

हालांकि पिछले हफ्ते और इस मौजूदा हफ्ते में डॉलर के दाम नीचे आए हैं और सोने-चांदी के दामों में तेजी देखी जा रही है. डॉलर के रेट नीचे आने के पीछे कई देशों के महंगाई के आंकड़े कम आने का कारण भी रहे हैं जैसा कि अमेरिका में हुआ. इनके इस बार के महंगाई दर के आंकड़े 7.7 फीसदी पर आए हैं जो कि इससे पिछली बार 8 फीसदी से ज्यादा रहे थे. महंगाई को लेकर चिंताएं कम होने लगी हैं जिससे ये उम्मीदें भी बन रही हैं कि देशों के सेंट्रल बैंकों द्वारा जो ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना थी उसमें कमी की जाए और इंटरेस्ट रेट्स को दिसंबर में 0.50 फीसदी तक ही बढ़ाया जाए. इससे जहां डॉलर के दाम पर असर आएगा वहीं डॉलर की तुलना में रुपया और अन्य कमोडिटीज के दाम पर भी असर देखा जा सकता है.

इसकी वजह से डॉलर इंडेक्स 114 या 114 + के लेवल तक भी जा चुका है पर हाल में डॉलर के दाम नीचे आने का असर इससे जुड़ी कमोडिटीज के दामों पर भी देखा जा रहा है. रुपये में जो गिरावट थी वो भी कम हुई है और आने वाले समय में इसके 80 या 79 रुपये प्रति डॉलर तक आने की उम्मीद हम कर सकते हैं. 

सोने के रेट को लेकर क्या है अनुमान
नवीन माथुर का कहना है कि सोने के दाम को लेकर कह सकते हैं इनके दाम में ना तो ज्यादा तेजी आएगी और ना ही ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी. हालांकि ट्रेंड क्योंकि नीचे का ही लग रहा है तो सोना एक बार फिर 51000 से 50,000 रुपये या इसके आसपास की रेंज में आ सकता है. 

ये भी पढ़ें

Global Health IPO: मेदांता हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी का शानदार आगाज, 19 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget