एक्सप्लोरर

काम की बात: गोल्ड फंड दे रहे हैं निगेटिव रिटर्न, क्या आपको इनसे निकल जाना चाहिए?

विश्लेषकों का कहना है कि फिलहाल निगेटिव रिटर्न देख कर गोल्ड म्यूचुअल फंड से निकलना अच्छी रणनीति नहीं कही जा सकती.

यह बड़ा अजीब ट्रेंड है, जब गोल्ड के दाम ऊंचाई पर हैं गोल्ड म्यूचुअल फंड्स का रिटर्न न सिर्फ कम हो रहा है बल्कि निगेटिव जोन में पहुंच गया है. इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक गोल्ड फंड ने पिछले तीन महीनों में -3.25 फीसदी का रिटर्न दिया है. यानी रिटर्न घट कर निगेटिव जोन में चला गया है. एक महीने का रिटर्न -0.42 फीसदी और एक सप्ताह का -2.22 फीसदी पर पहुंच गया है.

गोल्ड के दाम गिरे हैं लेकिन यह अस्थायी गिरावट 

दरअसल कोविड वैक्सीन के मोर्चे पर उम्मीद बढ़ने के साथ ही सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखी जा रही है. दो अमेरिकी कंपनियों को मॉडर्ना और फिर फाइजर को कोविड वैक्सीन परीक्षण में मिली अच्छी सफलता की खबरों के बाद बीते एक सप्ताह में एमसीएक्स में गोल्ड की कीमतें 1200 रुपये (प्रति दस ग्राम) तक घट गईं. अगस्त में जब गोल्ड के दाम टॉप पर पहुंच गए थे तो गोल्ड फंड भी अपने रिकार्ड स्तर पर पहुंच गए थे लेकिन तब से इनमें 10 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

विश्लेषकों का मानना है कि अर्थव्यवस्था में रिकवरी को लेकर उम्मीदों का बढ़ना और कोविड की वैक्सीन के मोर्चे पर अच्छी खबरों के आने के बाद शेयर मार्केट की ओर निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है. भारत की बात करें तो सेंसेक्स पिछले तीन दिनों से टॉप पर है. इसमें विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है. एफआईआई ने नवंबर में अब तक का सबसे ज्यादा निवेश किया है. इस वजह से गोल्ड फंड के रिटर्न कम हो रहे हैं.

फिलहाल निगेटिव रिटर्न देख कर फंड से न निकलें 

अब सवाल यह है कि क्या गोल्ड म्यूचुअल फंड के निवेशकों को इसमें बने रहने चाहिए या निकल जाना चाहिए. दरअसल पिछले दो साल में गोल्ड फंड ने 27 फीसदी की सीएजीआर रिटर्न दिया है, जबकि इसकी तुलना में शेयरों का रिटर्न 9.20 फीसदी रहा है. विश्वलेषकों का मानना है कि सोने की कीमतों में गिरावट का यह दौर अस्थायी है. गोल्ड का आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है. आगे इसमें और इजाफा हो सकता है. इसलिए फिलहाल निगेटिव रिटर्न देख कर गोल्ड म्यूचुअल फंड से निकलना अच्छी रणनीति नहीं कहा जा सकता.

अगर तुरंत चाहिए लोन तो यह 5 विकल्प आपके आ सकते हैं काम

लक्ष्मी विलास बैंक ने कहा- कुछ ही समय के लिए है ये संकट, सभी के पैसे हैं सुरक्षित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC Meeting 2026 LIVE: रिजर्व बैंक का बड़ा ऐलान, रेपो रेट में 0.25% का इजाफा
RBI MPC Meeting 2026 LIVE: रिजर्व बैंक का बड़ा ऐलान, रेपो रेट में 0.25% का इजाफा
Gold Silver Rate Today: फिर 1.50 लाख के करीब पहुंचा सोना, चांदी में भी तेजी
Gold Silver Rate Today: फिर 1.50 लाख के करीब पहुंचा सोना, चांदी में भी तेजी
इधर RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, उधर संभला शेयर बाजार; पहले पस्त थी हालत
इधर RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, उधर संभला शेयर बाजार; पहले पस्त थी हालत
RBI ने दिया बड़ा झटका, 4 साल बाद रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी बढ़ेगी EMI?
RBI ने दिया बड़ा झटका, 4 साल बाद रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी बढ़ेगी EMI?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'जब मैंने गुजरात के CM की शपथ ली तो...'
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'मैंने कभी नहीं सोचा ये पड़ाव आएगा'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' अब OTT पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'आवारापन 2' अब ओटीटी पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget