एक्सप्लोरर

Gold Demand: जहां-जहां पड़ी कोविड की ज्यादा मार, लोगों का उमड़ा सोने पर उतना प्यार

Gold Demand in India: एक हालिया स्टडी बताती है कि देश के जिन जिलों में कोविड ने ज्यादा कहर बरपाया, उन जिलों में अब लोग पहले से ज्यादा सोना खरीद रहे हैं...

सोना भारतीयों के लिए पारंपरिक पसंद रहा है. पुराने जमाने से भारत में सोने की बहुत डिमांड रही है. आभूषणों से लेकर बुरे समय में बचाव तक के लिए सोना लोगों के काम आता रहा है. सोने के प्रति भारतीयों के इस प्यार में हालिया सालों में एक अनोखा ट्रेंड देखने को मिला है. एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि देश के जिन जिलों में कोविड का कहर ज्यादा रहा, वहां सोने के प्रति लोगों का आकर्षण पहले से ज्यादा बढ़ गया.

इस स्टडी में सामने आई बात

इंटरनेशनल रिव्यू ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस की एक स्टडी के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. रिपोर्ट के अनुसार, कोविड की ज्यादा मार झेलने वाले जिलों में लोग अन्य इलाकों की तुलना में अब ज्यादा सोना खरीद रहे हैं. प्रति हजार की आबादी पर सबसे ज्यादा कोविड केस वाले टॉप-थर्ड जिलों में ये देखा गया है कि हाउसहोल्ड सेविंग में सोने की हिस्सेदारी पहले से ज्यादा है.

हाउसहोल्ड सेविंग में बढ़ा हिस्सा

स्टडी के अनुसार, अन्य जिलों की तुलना में कोविड के ज्यादा केस वाले टॉप थर्ड जिलों (सीवीडी डिस्ट्रिक्ट्स) में हाउसहोल्ड सेविंग में सोने की हिस्सेदारी 6.9 पर्सेंटेज पॉइंट ज्यादा है. ऐसे जिलों में भी गरीब परिवारों ने ज्यादा सोना खरीदा है. सीवीडी डिस्ट्रिक्ट्स के गरीब परिवारों में सोने में एलोकेशन 7.3 पर्सेंटेज पॉइंट है, जो उन्हीं जिलों के अमीर परिवारों के 5.4 पर्सेंटेज पॉइंट से ज्यादा है.

सोने में किया इतना ज्यादा निवेश

स्टडी बताती है कि नॉन-सीवीडी डिस्ट्रिक्ट्स की तुलना में सीवीडी डिस्ट्रिक्ट्स में परिवारों ने सोने में 3,898 रुपये ज्यादा निवेश किया. वहीं दूसरी ओर फाइनेंशियल एसेट और अन्य एसेट में उनकी हिस्सेदारी कम रही. फाइनेंशियल एसेट और अन्य एसेट में नॉन-सीवीडी डिस्ट्रिक्ट्स की तुलना में सीवीडी डिस्ट्रिक्ट्स के परिवारों ने क्रमश: 11,466 रुपये और 3,478 रुपये कम निवेश किया.

महामारी से बदले लोगों के तौर-तरीके

इस स्टडी से पता चलता है कि कोविड की ज्यादा मार झेलने वाले लोग सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं. दरअसल कोविड महामारी ने लोगों के ऊपर स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी हमला किया. इस कारण महामारी के चलते लोगों के खर्च करने और सेविंग व निवेश करने के तौर-तरीकों पर व्यापक असर हुआ है. यही कारण है कि जिल इलाकों में कोविड का ज्यादा कहर दिखा, वहां लोगों का सोने पर भरोसा बढ़ गया. उन इलाकों में भी गरीब परिवारों का सोने पर भरोसा ज्यादा बढ़ा, क्योंकि महामारी ने उनकी आर्थिक स्थिति को ज्यादा प्रभावित किया.

ये भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड के निवेशकों के लिए मौका, 5 एनएफओ लाने की तैयारी में ये कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Price: पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget