एक्सप्लोरर

Israel war: इजराइल-हमास जंग से बढ़ सकते हैं सोने-चांदी के दाम, मांग और प्रीमियम में तेज उछाल 

Gold-Silver Price Hike: सोना और चांदी की कीमत में तेज बढ़ोतरी हो सकती है. इजराइल और हमास के बीच जंग से सोने और चांदी की मांग और प्रीमियम दोनों बढ़ी है. 

Gold-Silver Price Hike: इजराइल और गाजा में युद्ध का असर अब सोना और चांदी के मार्केट पर भी दिखने लगा है. भौतिक बाजार में सोने की मांग तेजी से बढ़ी है, जिस कारण गोल्ड और सिल्वर का प्रीमियम तेजी से बढ़ा है. सोने का प्रीमियम 700 रुपये बढ़कर 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुका है. पहले यह 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यह प्रीमियम इतना तेजी से बढ़ा है कि कुछ जगहों पर सर्राफा डीलरों को सोना बेचने से मना कर दिया गया है. 

वहीं चांदी में प्रीमियम 1000 रुपये प्रति 1 किलो बढ़कर 3500 रुपये प्रति 1 किलो हो गया है. पहले यह 2500 प्रति 1 किलो था. इन दोनों धातुओं के प्रीमियम में तेज बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि सोना और चांदी की कीमत में उछाल आ सकती है. 

बढ़ सकती है सोने चांदी की कीमत  

इजराइल में युद्ध के बाद सोने-चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में भारत में भी इन धातुओं की मांग तेजी से बढ़ने की संभावना है, जिस कारण सोना और चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हो स​कती है. 

दोबारा उच्चतम कीमत पर पहुंच सकता है सोना 

हाल ही में सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 5 हजार अंक नीचे आ गया और चांदी अपने उच्चतम स्तर से 13000 अंक नीचे आ गई है. इस कारण दुकानदारों और निवेशकों को फोकस सोना और चांदी खरीदारी पर ज्यादा है. दूसरी ओर, सोने की मांग को देखते हुए डीलर्स सोना और चांदी अभी नहीं बेचना चाहते हैं. 

आज सोना और चांदी की कीमत 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 56,539 रुपये, 22 कैरेट 51,790 रुपये और 18 कैरेट 42,404 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी 67,095 रुपये किलो है. 

भारत में सोना चांदी की खपत 

भारत में सोने और चांदी की खपत ज्वैलरी, निवेश और केंद्रीय बैंक में रिजर्व के द्वारा होती है. भारत में सोने की खपत हर साल 700-800 टन होती है, जिसमें से 1 टन का उत्पादन भारत में ही होता है और बाकी आयात किया जाता है. 

ये भी पढ़ें 

GST on Millet: मल्टीग्रेन आटा और ब्रेड है पसंद? खुश हो जाइए, त्योहारों से पहले अब कम हो जाएगा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
सस्ती होगी चीनी, सरकार ने वक्त से पहले जारी किया 14 लाख टन का घरेलू बिक्री कोटाprice
सस्ती होगी चीनी, सरकार ने वक्त से पहले जारी किया 14 लाख टन का घरेलू बिक्री कोटा
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?
लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget