एक्सप्लोरर

गोएयर एयरलाइंस आईपीओ के जरिये जुटाएगी 3600 करोड़ रुपये, दाखिल किए पेपर्स

सेबी में दाखिल किए गए अपने ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट में गोएयर ने कहा है कि वह आईपीओ के जरिये फंड का इस्तेमाल अपने कर्ज और बकायों का भुगतान करने में करेगी. गोएयर ने हाल में खुद को गो फर्स्टलाइन को तौर पर री-ब्रांड किया है. 

वाडिया ग्रुप की बजट एयरलाइंस गोएयर आईपीओ से 36 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. आईपीओ के लिए गो एयर ने अप्लाई कर दिया है. गोएयर ने ऐसे वक्त में आईपीओ के जरिये फंड जुटाने का फैसला किया है, जब कोरोना संक्रमण की वजह से एयरलाइंस कंपनियों का बुरा हाल है. सेबी में दाखिल किए गए अपने ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट में गोएयर ने कहा है कि वह आईपीओ के जरिये फंड का इस्तेमाल अपने कर्ज और बकायों का भुगतान करने में करेगी. गोएयर ने हाल में खुद को गो फर्स्टलाइन को तौर पर री-ब्रांड किया है. 

कर्ज और बकाये के भुगतान में करेगी फंड को खर्च 

गोएयर की योजना नए शेयर जारी कर 3600 करोड़ रुपये जुटाने की है. इसमें से 2015 करोड़ रुपये यानी 56 फीसदी का इस्तेमाल कंपनी पर कर्ज का समय से पहले या निर्धारित अवधि पर भुगतान करने की योजना है. इसके अलावा यह फंड का कुछ हिस्सा अपनी कुछ बकाया रकम चुकाने के लिए भी खर्च करेगी. इसमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के 254 करोड़ रुपये शामिल हैं. इसके बाद एयरलाइन के पास विस्तार और  कंपनी की अन्य जरूरतों के लिए 1,000 करोड़ रुपये से कुछ अधिक बचेंगे. 

कोरोना काल में लिस्टिंग की चुनौतियां बढ़ीं

इससे पहले भी गोएयर ने आईपीओ लाने की योजना बनाई थी लेकिन वह पूरी नहीं हो सकी थी. कंपनी ऐसे समय में लिस्टिंग कराने की कोशिश कर रही है जब एविएशन इंडस्ट्री की चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं.  कोरोना संक्रमण की वजह से एयर ट्रैवल कम हो जाने की वजह से देश की सभी एयरलाइंस की तरह गोएयर को भी नुकसान हुआ है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो का कहना है कि उसने विमानों की लीज पेमेंट पर डिफॉल्ट नहीं किया है लेकिन गोएयर अपने कई लीज एग्रीमेंट्स पर डिफॉल्ट कर चुकी है. इससे कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. 

चौथी तिमाही में हैप्पिएस्ट माइंड्स का मुनाफा 580 फीसदी बढ़ा , आय में 18 फीसदी की बढ़ोतरी 

ग्रोथ रेट पर रेटिंग एजेंसियों के नजरिये से सरकार संतुष्ट नहीं, बात करेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget