एक्सप्लोरर

Go First Crisis: गो फर्स्ट ने एंप्लाइज को दिया भरोसा, कहा-जल्द शुरू करेंगे एयरलाइंस की सेवा

Go First Airline Crisis: गो फर्स्ट के कामकाज की देखरेख के लिए नियुक्त किए गए रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल अभिलाष लाल ने कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत की है.

Go First Airline Crisis: भारतीय एविएशन इंडस्ट्री (Aviation Industry) में उस समय हड़कंप मच गया, जब घरेलू मार्केट में सस्ती हवाई सेवा देने वाली एयरलाइंस गो फर्स्ट (Go First) ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के पास आवेदन किया. इसके बाद से ही एयरलाइंस के साथ-साथ कर्मचारियों के भविष्य को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. अब इस मामले पर गो फर्स्ट के नये नियुक्त किए गए रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (IRP) अभिलाष लाल ने 11 मई को कर्मचारियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि कंपनी हर मुमकिन कोशिश कर रही है, जिससे वह अपने फ्लाइट के ऑपरेशन को जल्द से जल्द शुरू कर सके.

कर्मचारियों को दिलाया भरोसा

मनीकंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अभिलाष लाल ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उन्हें कंपनी के फैसले पर भरोसा होना चाहिए. गो फर्स्ट जल्द ही उड़ान सेवाएं शुरू करेगी.  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एयरलाइंस अपने ऑपरेशन को पायलट, क्रू मेंबर्स और बाकी कर्मचारियों के बिना नहीं शुरू कर सकती है. ऐसे में हम आशा रखते हैं कि आप इस मुश्किल की घड़ी में एयरलाइंस के साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों को बदलती परिस्थितियों के बीच परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि एयरलाइंस के काम में किसी तरह का बदलाव नहीं आएगा.

कब शुरू होगी उड़ान सेवाएं

गौरतलब है कि गो फर्स्ट ने इस मीटिंग में उड़ान सेवाएं शुरू करने की तारीख का ऐलान नहीं किया, लेकिन इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइन 24 मई से अपनी सेवाओं को शुरू कर सकती है. इसकी शुरुआत छोटे बेड़े के साथ की जाएगी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि  23 विमान के साथ विमान सेवा शुरू होगी. इससे पहले 2 मई तक कुल 27 विमानों का परिचालन किया जा रहा था. वहीं नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को सुरक्षा प्रदान करने पर भी अपनी सहमति जताई है. NCLT ने कहा कि वह एयरलाइंस की याचिका को स्वीकार कर रहा है, लेकिन इसके साथ ही कंपनी सेवाएं चालू रखने और कर्मचारियों की छंटनी नहीं करने का आदेश भी दिया है.  

NCLT ने लाल की नियुक्त

ध्यान देने वाली बात ये है कि 10 मई, 2023 को NCLT ने पट्टेदारों और एयरलाइंस के बीच बातचीत और समझौते के लिए अभिलाष लाल को रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल के रूप में नियुक्त किया था. उन्हें कंपनी के मामले की देखरेख करने के साथ ही छह महीने के भीतर एयरलाइन के कारोबार को दोबारा शुरू करने की जिम्मेदारी भी गई सौंपी है. 

ये भी पढ़ें-

Air India Pilots: खत्म हुई एअर इंडिया की बड़ी टेंशन, इस ऑफर ने बना दी बिगड़ी बात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget