एक्सप्लोरर

Go First Flight: कब खत्म होगा इंतजार? अब इस तारीख तक रद्द हो गईं गो फर्स्ट की उड़ानें

Go First Flights Cancelled: वित्तीय संकटों से जूझ रही इस विमानन कंपनी की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. कंपनी को लगातार उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है...

वित्तीय संकट से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) ने एक बार फिर से ग्राहकों को निराशाजनक खबर दी है. कंपनी ने फिर से परिचालन संबंधि दिक्कतों का हवाला देते हुए नई तारीख तक उड़ानों को रद्द किया है. कंपनी ने शनिवार की शाम को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.

सोमवार से शुरुआत की थी उम्मीद

कंपनी का कहना है कि उसे परिचालन संबंधी कारणों से यह फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा है. उसने कहा, हमें यह बताते हुए तकलीफ हो रही है कि परिचालन संबंधी कारणों से गो फर्स्ट की 28 जून 2023 तक की शेड्यूल्ड उड़ानें रद्द रहेंगी. इससे पहले कंपनी ने कहा था कि उसकी उड़ानें 25 जून यानी रविवार तक रद्द रहेंगी.

2 महीने से रद्द हैं उड़ानें

गो फर्स्ट दावा कर रही है कि वह जल्द से जल्द बुकिंग शुरू करने का पूरा प्रयास कर रही है. हालांकि अब गो फर्स्ट के विमानों को आसमान में उड़ान भरे करीब दो महीने होने को आ गए हैं. इन दो महीनों के दौरान गो फर्स्ट ने कई बार उड़ानों को अगली नई तारीख तक रद्द करने की जानकारी दी है. गो फर्स्ट की उड़ानें 3 मई से ही रद्द हैं. कंपनी ने 3 मई को इन्सोल्वेंसी के लिए फाइल किया था.

कंपनी ने जारी किया बयान

कंपनी ने जारी बयान में कहा, हम उड़ानों के रद्द होने से हुई असुविधा के लिए माफी चाहते हैं. हमें यह मालूम है कि उड़ानों के रद्द होने से आपकी यात्रा की योजनाएं प्रभावित हुई होंगी. हम हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. कंपनी ने तत्काल समाधान निकालने और परिचालन को शुरू करने के लिए आवेदन किया है. हम जल्द ही बुकिंग लेने में सक्षम होंगे. हम आपके धैर्य के लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं.


Go First Flight: कब खत्म होगा इंतजार? अब इस तारीख तक रद्द हो गईं गो फर्स्ट की उड़ानें

ग्राहकों के लिए हेल्पलाइन नंबर

गो फर्स्ट ने अपने ग्राहकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. गो फर्स्ट के इस फैसले से जो ग्राहक प्रभावित हुए हैं, वे सहायता के लिए कस्टमर केयर नंबर 1800 2100 999 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा feedback@flygofirst.com पर ईमेल भेजकर भी संपर्क किया जा सकता है. कंपनी ने अपने ग्राहकों से कहा है कि वे उससे संपर्क कर बताएं कि उनकी किस तरह से मदद की जा सकती है.

78 उड़ानें शुरू करने की है तैयारी

गो फर्स्ट की शुरुआती योजना थी कि वह मई के अंत तक फिर से उड़ानों का परिचालन शुरू कर देगी. कंपनी अब जुलाई से परिचालन को सुचारू तरीके से संचालित करने की तैयारी में है. गो फर्स्ट की योजना 22 विमानों की मदद से 78 दैनिक उड़ानों को संचालित करने की है. हालांकि गो फर्स्ट की उड़ानों का शुरू हो पाना कई फैक्टर पर निर्भर करता है. कंपनी को इसके लिए नियामकों की मंजूरियां भी नहीं मिल पाई हैं.

ये भी पढ़ें: भारत की जीडीपी पर एल नीनो का होगा बुरा असर, इतनी कम हो सकती है वृद्धि दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगलवार को शेयर मार्केट की बदली चाल, सेंसेक्स गया ऊपर; 70 अंक लुढ़का निफ्टी
मंगलवार को शेयर मार्केट की बदली चाल, सेंसेक्स गया ऊपर; 70 अंक लुढ़का निफ्टी
आज बैंक बंद है क्या? मंगलवार को क्या है छुट्टी का कारण
Bank Holiday 4 August: आज बैंक बंद है क्या? मंगलवार को क्या है छुट्टी का कारण
ट्रंप की धमकियों से नहीं डरा हिंदुस्तान, जुलाई में भर-भरकर खरीदा रूसी तेल
ट्रंप की धमकियों से नहीं डरा हिंदुस्तान, जुलाई में भर-भरकर खरीदा रूसी तेल
अमेरिका में नौकरी करना होगा महंगा? H-1B वीजा रिन्यू कराने पर बढ़ सकती है फीस
अमेरिका में नौकरी करना होगा महंगा? H-1B वीजा रिन्यू कराने पर बढ़ सकती है फीस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget