एक्सप्लोरर

Go First Cancelled Flights: गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट्स 19 मई तक कैंसिल, एयरलाइन ने रिफंड को लेकर कही ये बात

Go First Flights Cancelled: गो फर्स्ट ने अपनी सभी फ्लाइट्स को 19 मई तक कैंसिल कर दी है. एयरलाइंस ने परिचालन कारणों से सभी फ्लाइट्स को रद्द किया है. 

Go First Flight Cancelled News: परिचालन संबंधी कारणों से 19 मई 2023 तक गो फर्स्ट की उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं. गो फर्स्ट ने अपने ट्विटर हैंडल से ये जानकारी यात्रियों को दी है. एयरलाइंस ने कहा है कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमे खेद है. वाडिया ग्रुप की कंपनी ने यात्रियों को जानकारी देते हुए कहा कि कैंसिल फ्लाइट पर टिकट का रिफंड पहले जैसे प्रॉसेस के आधार पर मिलेगा. 

गो फर्स्ट ने कहा कि परेशानी से जल्द निपटने और परिचालन के समाधान के लिए आवेदन किया है. जल्द ही फ्लाइट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी जाएगी. गो फर्स्ट ने किसी तरह के जानकारी के लिए लिंक https://bit.ly/42ab9la शेयर किया है. कहा कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए या समस्या के लिए आप यहां संप​र्क कर सकते हैं. 

रिफंड के इंतजार में यात्री 

पिछले हफ्ते तक गो फर्स्ट ने 12 मई तक फ्लाइट को कैंसिल किया था. इसी को लेकर डीजीसीए ने यात्रियों का पैसा जल्द से जल्द वापस करने को कहा था. हालांकि अभी तक यात्रियों को रिफंड नहीं दिया जा रहा है. ज्यादातर या​त्री रिफंड के इंतजार कर रहे हैं. इन यात्रियों को क्रेडिट नोट दिया गया है. जिस पोर्टस से भी यात्रियों ने बुकिंग की थी. वहां कहा गया है कि अभी तक कंपनी की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया है. 

कंपनी ने रिफंड को लेकर क्या कहा 

कंपनी का कहना है कि फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद यात्री रिफंड को लेकर परेशान हैं. इस बीच एयरलाइन ने कहा है कि हम यात्रियों की परेशानी को समझ रहे हैं. हम भविष्य में बेहतर उड़ान का भरोसा देते हैं. यात्रियों को रिफंड का पूरा पैसा खाते में भेज दिया जाएगा. हालांकि यात्रियों को रिफंड का पैसा कब वापस मिलेगा ये बता पाना मुश्किल है. 

किस हालत में है गो फर्स्ट?

साल 2005 में गो फर्स्ट एयरलाइन को शुरू किया गया था. यह वाडिया ग्रुप की एयलाइन है, जो सस्ती हवाई सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख विमानन कंपनियों में से एक है. इसने एनसीएलटी के पास दिवालिया आवेदन भी दायर किया था. कंपनी ने बताया कि वह फिलहाल Cash and Carry मोड यानी पेमेंट के बाद ही फ्लाइट संचालन कर पा रही है. इसके ऊपर कुल 6,527 करोड़ रुपये का कर्ज है. 

ये भी पढ़ें 

Mukesh Ambani: अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने मार्क जुकरबर्ग को छोड़ा पीछे, गौतम अडानी को भी हुआ नुकसान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget