एक्सप्लोरर

Go First: बिक रही भारी कर्ज में दबी गो फर्स्ट एयरलाइन, खरीदने के लिए जिंदल पावर ने दिखाई दिलचस्पी 

Go First Airlines: गो फर्स्ट को खरीदने की रेस में जिंदल पावर आगे है और जल्द ही इसकी कमान अपने हाथों में ले सकता है. वहीं गो फर्स्ट की उड़ान 3 मई से बंद है. 

Go First Airlines: महीनों से बंद पड़ी एयरलाइन गो फर्स्ट बिक रही है, जिसे खरीदने के लिए जिंदल पावर लिमिटेड सबसे आगे दिख रहा है. गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्राउंडेड एयरलाइन गो फर्स्ट को जिंदल पावर लिमिटेड से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) मिली है. ईओआई किसी भी कंपनी को खरीदने के लिए पहला कदम होता है. 

ईओआई के बाद बोली प्रक्रिया शुरू की जाएगी. बिना ईओआई फाइल किए कोई भी बोली नहीं लगा सकता है. गो फर्स्ट में निवेश रखने वाले एक पीएसयू बैंक के एक बैंकर ने रॉयटर्स को बताया कि जिंदल पावर एकमात्र सफल आवेदक था, जिसकी ईओआई को बैंकों ने स्वीकार किया है. 

दो और कंपनियों ने किया था अप्लाई 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली उत्पादन कंपनी जल्द ही औपचारिक बोली जमा कर सकती है. ईओआई जमा करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर थी. जिंदल के अलावा दो और विदेशी संस्थाओं ने ईओआई जमा किया था, लेकिन कर्जदाताओं द्वारा तय मानदंडों के पूरा करने में विफल रहने के कारण उनके आवेदन को खारिज कर दिया गया था. उसके बाद आवेदनों का आकलन करने के​ लिए कर्जदाताओं की बैठक की गई थी. 

गो फर्स्ट पर किन बैंकों का कर्ज 

गो फर्स्ट पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक और डॉयचे बैंक का भारी कर्ज है. एयरलाइन पर इन बैंकों का कर्ज 6,521 करोड़ रुपये है. ऐसे में बैंक इस एयरलाइन की नीलामी से ये कर्ज जुटाने की तैयारी में हैं. 

तीन मई से बंद है उड़ान 

गौरतलब है कि गो फर्स्ट ने फाइनेंशियल दिक्कतों और इंजन संबंधी समस्यओं के कारण तीन मई को ही उड़ान को बंद कर दिया था और दिवालिया समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है. जल्द ही दिवालियापन समाधान प्रक्रिया पर फैसला आ सकता है. 

ये भी पढ़ें 

ISRO Hiring: इसरो से क्यों दूर भागते हैं आईआईटियन? चेयरमैन डॉ सोमनाथ ने बताई वजह, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget