एक्सप्लोरर

Go First Airline: गो फर्स्ट एयरलाइन को मिली एक और लाइफलाइन, NCLT से मिला 60 दिन का समय

NCLT Extends Moratorium: गो फर्स्ट को एनसीएलटी की तरफ से रेजोलुशन प्रोसेस पूरा करने के लिए 60 दिन का समय मिला है. स्पाइसजेट और स्काई वन से मिले प्रस्तावों के चलते समाधान निकलने की उम्मीद जाग गई है.

NCLT Extends Moratorium: कर्ज में फंसकर डूब चुकी गो फर्स्ट एयरलाइन (Go First Airline) को एक और लाइफलाइन दी गई है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने सोमवार को एयरलाइन का मोरेटेरियम 60 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है. इससे गो फर्स्ट को कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रेजोलुशन प्रोसेस पूरा करने का और समय मिल जाएगा. एयरलाइन ने हाल ही में कोर्ट को जानकारी दी थी कि उसने 2 रेजोलुशन प्लान फाइनल कर दिए हैं. ट्रिब्यूनल ने एयरलाइन को आदेश दिया है कि वह रेजोलुशन प्लान को जल्द से जल्द फाइनल कर दे. अब कंपनी के पास निर्णय लेने के लिए 3 जून तक का समय है.

कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स ने दे दी थी मंजूरी 

ट्रिब्यूनल ने बताया कि गो फर्स्ट एयरलाइन के स्टेकहोल्डर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. गो फर्स्ट एयरलाइन को रेजोलुशन प्रोसेस पूरा करने के लिए अब तक 330 दिन का समय दिया जा चुका है. रेजोलुशन प्रोफेशनल ने एक्सटेंशन की मांग करने के लिए याचिका दाखिल की थी. इसे कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स ने 29 मार्च को मंजूरी दी थी. इस कमेटी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं. 

जल्द समाधान निकलने की उम्मीद 

इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के अनुसार, एनसीएलटी अगर चाहे तो 330 दिन से ज्यादा का समय भी दे सकता है. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि गो फर्स्ट एयरलाइन केस में एनसीएलटी अब और एक्सटेंशन देने के मूड में नहीं है. हालांकि, 2 रेजोलुशन प्लान होने के चलते ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इन 60 दिनों में गो फर्स्ट एयरलाइन कोई न कोई समाधान निकाल लेगी. 

स्पाइसजेट और स्काई वन ने दिया है प्रस्ताव 

दरअसल बंद पड़ी गो फर्स्ट एयरलाइन को खरीदने के लिए स्पाइसजेट (SpiceJet) के अजय सिंह (Ajay Singh) और बिजी बी (Busy Bee) के अलावा शारजाह की कंपनी स्काई वन एविएशन (Sky One Aviation) ने भी प्रस्ताव दिया है. 

3 मई से ही बंद पड़ी है एयरलाइन 

वाडिया ग्रुप के नेतृत्व वाली एयरलाइन ने 2 मई, 2023 को इनसॉल्वेंसी फाइल की थी. एयरलाइन ने अपना परिचालन 3 मई, 2023 को बंद कर दिया था. कंपनी ने अपने फेल होने का कारण प्रैट एंड व्हिटनी (Pratt & Whitney) के खराब इंजनों को बताया था. तभी से एयरलाइन बंद पड़ी है और उसे कई कानूनी संकटों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें 

Tata Group: ताइवान से सेमीकंडक्टर बनाने में माहिर लोगों को भारत लाएगी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, जल्द होगा रोडशो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget