एक्सप्लोरर

General Provident Fund: केंद्रीय कर्मचारियों को नहीं मिली खुशखबरी, सरकार ने नहीं बढ़ाया GPF पर ब्याज

Central Employees: सरकार ने जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) के ब्याज में चौथी तिमाही यानी कि जनवरी से मार्च के लिए ब्याज में कोई बदलाव नहीं किया है. अभी इन्हें 7.1 फीसदी का ही ब्याज ​दिया जाएगा. 

GPF: सरकारी कर्मचारियों को जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) के ब्याज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जनवरी से मार्च तिमाही के लिए GPF की दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. इससे पहले, तीसरी तिमाही में भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ था और अब भी सरकार (Central Government) ने कोई परिवर्तन नहीं किया है. सरकारी कर्मचारियों को अब चौथी तिमाही में भी ब्याज 7.1 फीसदी ही दिया जाएगा. 

वित्त मंत्रालय ने अपने ​3 जनवरी को जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा है कि यह दर 1 जनवरी 2023 से लेकर 31 मार्च 2023 तक लागू रहेगी. जीपीएफ केंद्र सरकार की एक सोशल सिक्योरिटी स्कीम है. वित्त मंत्रालय ने कहा है कि राज्य रेलवे निधि, अंशदायी भविष्य निधि, सशस्त्र कर्मिक भविष्य निधि और अखिल भारतीय सेवा भविष्य निधि के साथ अन्य सरकारी भविष्य निधि के ब्याज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह चौथी तिमाही में 7.1 फीसदी है. 

GPF क्या है और किसके लिए?

जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) अकाउंट केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए खोला जाता है. यह ईपीएफ की तरह ही रिटायमेंट फंड स्कीम है. सरकारी कर्मचारियों को इस खाते के तहत 15 फीसदी का योगदान देने की अनुमति होती है. इस अकाउंट की खास बात है कि कर्मचारी जरूरत पड़ने पर GPF अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं और बाद में उसे जमा किया जा सकता है. इसमें सरकार की ओर से योगदान नहीं दिया जाता है, यह सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की ओर से ही योगदान दिया जाता है. 

छोटी बचत योजना के ब्याज में बढ़ोतरी 

इससे पहले सरकार ने 30 दिसंबर को छोटी बचत योजना में निवेश करने वाले लोगों के लिए कुछ योजनाओं के ब्याज में बदलाव किया था. छोटी बचत योजनाओं के तहत सरकार ने 0.20 फसीदी से लेकर 1.10 फीसदी ब्याज बढ़ाया था. छोटी बचत योजनाओं के तहत सिर्फ दो स्कीम के ब्याज में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना और पीपीफ शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें

Reliance Capital: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने पर नहीं बनी बात, टॉरेंट की अर्जी पर NCLT ने उठाया कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget