एक्सप्लोरर

GDP: पहली तिमाही का जीडीपी डेटा अगले हफ्ते, RBI का अनुमान-आर्थिक वृद्धि दर 16.2 फीसदी रहेगी

GDP Data: भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर 16.2 फीसदी रहने की उम्मीद जताई. SBI ग्रुप के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्यकांति घोष ने 15.7 फीसदी जीडीपी का अनुमान दिया.

GDP Data: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े अगले हफ्ते जारी करेगा और इस तिमाही के लिए देश के अर्थशास्त्रियों को शानदार आर्थिक विकास दर रहने का अनुमान है. प्रमुख अर्थशास्त्रियों ने 2022-23 की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर 13 से 15.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. उनका यह भी कहना है कि ग्रोथ रेट इससे ज्यादा भी रह सकता है.

RBI का अनुमान-पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर 16.2 फीसदी रहेगी
भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर 16.2 फीसदी रहने की संभावना जताई है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्रुप के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्यकांति घोष ने पहली तिमाही में 15.7 फीसदी विकास दर रहने का अनुमान जताया. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम आंकड़ा इससे ऊंचा रहने की संभावना है. एसबीआई रिसर्च के मुताबिक, पहली तिमाही में जीडीपी 15.7 फीसदी रहने की संभावना है. इसके ऊपर भी जाने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय बैंक का 2022-23 के लिये 7.2 फीसदी आर्थिक विकास दर का अनुमान ऊपर जा सकता है. एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, निगरानी वाले 41 महत्वपूर्ण आंकड़ों में से 89 फीसदी में पहली तिमाही में तेजी रही. जबकि 2021-22 में यह 75 फीसदी था. यह वृद्धि के मजबूत और व्यापक रहने का संकेत देता है.

इक्रा का क्या है अनुमान
रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर जून तिमाही में 13 फीसदी से नीचे रहेगी. इक्रा की अदिति नायर ने कहा कि उच्च तुलनात्मक प्रभाव के साथ गर्मी बढ़ने से गेहूं उत्पादन प्रभावित होने, ग्लोबल लेवल पर कमोडिटी के दाम में तेजी के कारण मांग/मार्जिन पर असर आने से पहली तिमाही में GDP नरम होकर 13 फीसदी रहने की संभावना है. वहीं GDA 12.6 फीसदी रहने की संभावना है. रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, क्षेत्र में वृद्धि को सेवा क्षेत्र से गति मिलेगी. सर्विस सेक्टर की वृद्धि दर 17 से 19 फीसदी रहने की संभावना है. उसके बाद उद्योग (9 से 11 फीसदी) का स्थान होगा.

पिछले दो साल में जून तिमाही में कैसी रही जीडीपी
महामारी की पहली लहर में जून, 2020 में जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट आई थी. हालांकि, कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में स्थिति ज्यादा खराब होने के बावजूद जून, 2021 में 20.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी.

ये भी पढ़ें

Rice Prices: गेहूं के बाद चावल की रिटेल कीमतें भी उछलीं, करना पड़ रहा ज्यादा खर्च, जानें वजह

RBI Governor On Inflation: महंगाई से मिलेगी राहत! आरबीआई गर्वनर बोले, महंगाई दर को 4 फीसदी तक लाने का है लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget