एक्सप्लोरर

GDP Data: मंगलवार को सांख्यिकी मंत्रालय जारी करेगी दूसरी तिमाही के GDP के आंकड़े, 7 से 9 फीसदी के बीच रहने का अनुमान

GDP Data for Second Quarter: मंगलवार को दूसरी तिमाही ( जुलाई से सितंबर) तक के लिये देश के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े जारी किये जायेंगे.

GDP Data for 2nd Quarter To be Declared:  मंगलवार को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही ( जुलाई से सितंबर) तक के लिये देश की सकल घरेलू उत्पाद ( Gross Domestic Product) के आंकड़े जारी किये जायेंगे. माना जा रहा है दूसरी तिमाही में 7 से 9 फीसदी के बीच आर्थिक विकास दर रहने की उम्मीद है. सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा ये आंकड़े जारी किये जायेंगे. 

दूसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधि में तेजी देखने को मिली है. तो इस दौरान कई राज्यों में कोरोना के दूसरे लहर के बाद की बंदिशों से कई प्रकार की ढ़ील दे दी गई थी. दूसरी तिमाही के दौरान वैक्सीनेशन कवरेज में तेजी देखी गई थी. मैन्युफैकचरिंग और सर्विसेज सेक्टर में सुधार देखने को मिला. यही वजह है कि दूसरी तिमाही में जीडीपी के आंकड़ों में सुधार देखने को मिल सकता है. आपको बता दें 2020-21 की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद - 7.5 फीसदी ( नेगेटिव 7.5%) रहा था. 

एसबीआई का अनुमान

एसबीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) के बीच देश का सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी 8.1 फीसदी रह सकती है. वहीं पूरे वित्त वर्ष के लिए एसबीआई रिपोर्ट में 9.3-9.6 फीसदी का अनुमान दिया गया है. एसबीआई की इकोरैप रिपोर्ट में कहा गया है कि एसबीआई के नाउकास्टिंग मॉडल के मुताबिक मापी गई आर्थिक गतिविधियों से दूसरी तिमाही में 8.1 फीसदी की जीडीपी आने की उम्मीद है.


क्या है रिजर्व बैंक का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक या आरबीआई ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए जीडीपी के 9.5 फीसदी पर आने का अनुमान जताया है. दूसरी तिमाही के लिए 7.9 फीसदी, तीसरी तिमाही के लिए 6.8 फीसदी और चौथी तिमाही के लिए 6.1 फीसदी रहने का अनुमान है. 

हालांकि ये तय है कि पहली तिमाही के मुकाबले आर्थिक विकास दर कम रहेगा. पहली तिमाही में  जीडीपी 20.1 फीसदी रहा था. वो इसलिये क्योंकि 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी नेगेटिव ( -23.9 फीसदी ) रहा था. ये बेस ईयर का असर था जिसके चलते जीडीपी में जबरदस्त ग्रोथ था क्योंकि 2020-21 की पहली तिमाही में लॉकडाउन के चलते देश में तमाम आर्थिक गतिविधियां ठप्प पड़ गई थीं. 

दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी में आ सकती है शानदार बढ़त

एसबीआई की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर अनुमानित 8.1 फीसदी की जीडीपी दर को हासिल कर लिया जाता है तो ये दुनिया की मानी गई सभी अर्थव्यवस्थाओं में से सबसे अच्छी रहेगी.

ये भी पढ़ें

LIC Bima Jyoti: सालाना रिटर्न की गारंटी वाली एलआईसी की बीमा ज्योति योजना, जानिए निवेश से क्या-क्या मिलेंगे फायदे?

Sovereign Gold Bond: सस्ते में सोना खरीदने का इससे अच्छा मौका और कहां ! जानें स्कीम से जुड़ी सारी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक से चोरी हुआ गिरवी सोना तो कैसे मिलेगा मुआवजा और ब्याज?
बैंक से चोरी हुआ गिरवी सोना तो कैसे मिलेगा मुआवजा और ब्याज?
Cafe, Wifi और गेमिंग जोन सिर्फ 400 रुपए में, सस्ती बुकिंग से पैसे बचाने का तरीका
Cafe, Wifi और गेमिंग जोन सिर्फ 400 रुपए में, सस्ती बुकिंग से पैसे बचाने का तरीका
क्या थम गई है सोने की रफ्तार या कीमतों पर लगा मामूली सा ब्रेक, रिपोर्ट में खुलासा
क्या थम गई है सोने की रफ्तार या कीमतों पर लगा मामूली सा ब्रेक, रिपोर्ट में खुलासा
Old Monk की बोतल में कितने फीसदी Rum होती है? कोर्ट में बड़ा खुलासा
Old Monk की बोतल में कितने फीसदी Rum होती है? कोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget