एक्सप्लोरर

Gautam Adani: हर घंटे 45 करोड़ रुपये कमा रहे गौतम अडानी, 1 साल में दोगुनी हो गई उनकी दौलत

Gautam Adani Net Worth: हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडानी की संपत्ति 40 अरब डॉलर से भी नीचे चली गई थी. फिलहाल उनकी दौलत लगभग 106 अरब डॉलर हो गई है.

Gautam Adani Net Worth: देश के दिग्गज कारोबारी समूह अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए पिछला साल बहुत शानदार रहा है. हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) के झटके से उबरते हुए अडानी ग्रुप की कंपनियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. इसकी बदौलत गौतम अडानी की दौलत में कमाल का उछाल आया है. एक साल पहले गौतम अडानी की नेट वर्थ जहां 58.2 अरब डॉलर थी, अब यह बढ़कर लगभग 106 अरब डॉलर हो गई है. वह हर घंटे लगभग 45 करोड़ रुपये कमा रहे हैं. 

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद 40 अरब डॉलर रह गई थी उनकी दौलत 

पिछले एक साल में अडानी ग्रुप ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. कंपनियों के शेयरों में उछाल के साथ-साथ गौतम अडानी की वैल्यूएशन भी बढ़ी है. गौतम अडानी के 61वें जन्मदिन से लेकर उनके 62वें बर्थडे तक उनकी कुल संपत्ति में 82 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है. हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडानी की कुल संपत्ति 40 अरब डॉलर से भी नीचे चली गई थी. इसके बाद से उनकी नेटवर्थ लगातार बढ़ रही है. चालू वर्ष में ही गौतम अडानी की संपत्ति में लगभग 25 फीसदी का इजाफा हुआ है. 

एक साल में 48 अरब डॉलर बढ़ गई गौतम अडानी की नेट वर्थ

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, 24 जून, 2023 को गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 58.2 अरब डॉलर थी, जो कि अब बढ़कर 106 अरब डॉलर हो चुकी है. पिछले एक साल में उनकी सौलत में लगभग 48 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. इसका मतलब है कि पिछले एक साल में गौतम अडानी की संपत्ति में हर घंटे 45.74 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

साल 2024 में 21.3 अरब डॉलर आए उनकी जेब में  

साल 2024 में गौतम अडानी की संपत्ति में 21.3 अरब डॉलर यानी 1.77 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. इसका मतलब है कि अडानी की संपत्ति में 25 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है. आंकड़ों के मुताबिक, गौतम अडानी इस समय दुनिया के 14वें सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं. वह एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में भी शामिल हैं. उनसे ऊपर भारत के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हैं. मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर इंसान हैं. 

ये भी पढ़ें 

Britannia Industries: बंद होगी 1947 में खुली यह ऐतिहासिक फैक्ट्री, सभी कर्मचारियों ने ले लिया VRS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget