एक्सप्लोरर

Gautam Adani: इन दो महिलाओं की कहानी सुन भावुक होकर गौतम अडानी ने कहा- ये हैं भारत की रियल हीरो

Gautam Adani News: गौतम अडानी ने बताया कि भारत के आम लोगों के साथ-साथ Arunima Sinha और Kiran Kanojia की कहानियों से बहुत काफी प्रभावित हुए है. ये ही भारत की रीयल हीरो है.

Motivation for Gautam Adani : देश के सबसे अमीर आदमी और अडानी ग्रुप (Adani Group) के चीफ गौतम अडानी (Gautam Adani) ने अपने जीवन को लगातार मोटिवेट (Motivation for Gautam Adani) करने वाले कुछ किस्सों के बारे में बताया है. उन्होंने इस बारे में खुलकर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि भारत के आम लोगों के साथ-साथ दो असाधारण महिलाओं की कहानी ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरणा दी. वो सही मायनों में उनके लिए देश की रियल हीरो (New India’s Real Hero) हैं. जानिए उन्होंने आगे क्या कहा है.

अडानी की आंखों में आए आंसू 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम अडानी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह बात कही है. उनसे जब पूछा कि उन्हें अपने जीवन में प्रेरणा कहां से मिलती है, तो उन्होंने जवाब में भारत के आम आदमी के कई गुण बताए. साथ ही दो असाधारण महिलाओं का जिक्र भी किया, जिनकी कहानी सुन उनकी आंखों में आंसू उतर आए.

ये है वो दो महिलाएं 

गौतम अडानी ने कहा कि वह अरुणिमा सिन्हा (Arunima Sinha) और किरण कनौजिया (Kiran Kanojia) की कहानियों से बहुत प्रभावित हुए है. यह वे दो असाधारण महिलाएं हैं जिन्होंने दुर्भाग्य से अपने अंग खो दिए, लेकिन फिर भी दुनिया को जीत लिया. अरुणिमा ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की और ब्लेड रनर किरण मैराथन दौड़ रही हैं. दोनों अविश्वसनीय महिलाएं हैं और भारत का गौरव हैं.

ये नए भारत की असली हीरो 

गौतम अडानी ने कहा कि ये दोनों नए भारत की असली हीरो हैं. इनकी कहानियों ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उनकी आंखों में आंसू आ गए. उनकी भावनाओं से काफी प्रेरित होते हैं. इस तरह के साहस, वीरता और दृढ़ संकल्प से बढ़कर भी कुछ और प्रेरक हो सकता है? इनकी कहानी देखकर उनका यह विश्वास और भी पुख्ता हो गया है कि इंसान से ताकतवर कोई मशीन नहीं है.

2022 उनके लिए काफी बड़ा साल रहा 

गौतम अडानी ने कहा कि भारत के एक सामान्य व्यक्ति के रूप में उनके लिए किसी औसत भारतीय का साहस, शक्ति, लचीलापन और तपस्या बहुत इंस्पायरिंग और मोटिवेशनल है. गौतम अडानी ने कहा कि 2022 उनके लिए काफी बड़ा साल रहा है. उन्होंने अपना 60वां जन्मदिन मनाया है. 

60,000 करोड़ रुपये का करेंगे दान

इस व्यक्तिगत माइलस्टोन के अलावा, इस अवसर पर, उनके परिवार ने अडानी फाउंडेशन को 60,000 करोड़ रुपये देने का वचन दिया. ये पैसा एजुकेशन, हेल्थ केयर और स्किल डेवलपमेंट में सहयोग करने के काम आएगा. ये वो विषय हैं जो एक तो उनके दिल के करीब हैं, वहीं किसी राष्ट्र की मूलभूत जरूरतें भी हैं. इससे उन्हें अपार संतुष्टि और खुशी मिली है.

ये भी पढ़ें -

LIC Scheme: इस योजना में हर दिन करें 200 रुपये का इन्वेस्टमेंट, आपको मिलेगा 28 लाख का मोटा फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget