एक्सप्लोरर

Gautam Adani Wealth: गौतम अडानी ने एक दिन में कमाए 5.6 अरब डॉलर, चुनाव नतीजों से शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी

Gautam Adani Wealth: तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों नतीजों से सोमवार को शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी आई. इस दौरान गौतम अडानी की दौलत एक दिन में 5.6 अरब डॉलर बढ़ गई.

Gautam Adani Wealth: बीजेपी की तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखी गई. सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 1384 अंकों के उछाल के साथ 68,865 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 419 अंकों के उछाल के साथ 20,686 अंकों पर बंद हुआ है. इस दौरान अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी की दौलत एक दिन में 5.6 अरब डॉलर बढ़ गई है. 

चुनावी नतीजों से निवेशकों को 5.83 लाख करोड़ मिले   

रविवार को आए चुनाव नतीजों ने सेंसेक्स और निफ्टी में भी खुशखबरी आ गई और शाम तक निवेशकों की दौलत 5.83 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 343.51 लाख करोड़ रुपये हो गई. पिछले सत्र के दौरान मार्केट कैप 337.67 लाख करोड़ रुपये था. 

हिंडनबर्ग मामले में भी सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट से हिंडनबर्ग मामले में मिली राहत और चुनावी नतीजों ने सबसे ज्यादा फायदा अडानी को पहुंचाया अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर सोमवार को तेजी से ऊपर गए ग्रुप की फ्लैगशिप अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.78 फीसदी चढ़कर 2,523 रुपये पर बंद हुआ. अडानी ग्रीन एनर्जी में 9.40 फीसदी की उछाल आई. अडानी एनर्जी, अडानी पोर्ट और अडानी पावर के शेयर भी 5 फीसदी से ऊपर गए हैं.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद हुआ था सबसे ज्यादा नुकसान

अडानी समूह के लिए इसी साल की 24 जनवरी सबसे बुरा दिन बनकर आई. अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह के एफपीओ के आने से ठीक पहले एक रिपोर्ट प्रकाशित कर दी. इसमें अडानी समूह के ऊपर कई आरोप लगाए गए थे. इसके अगले ही दिन से अडानी समूह के शेयरों में जोरदार गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया. कई दिनों तक गिरावट होने से अडानी समूह को बड़ा नुकसान हुआ. रिपोर्ट के चलते अडानी समूह के नेटवर्थ लाखों करोड़ रुपये गिर गई. गौतम अडानी ने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स का तमगा गंवा दिया था और भारतीय निवेशकों का करोड़ों रुपया डूब गया था. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी 65.8 अरब डॉलर की दौलत के साथ 20वें स्थान पर रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

Dark Pattern Ban: डार्क पैटर्न पर रोक से कंपनियों में हड़कंप, जानिए कैसे प्रभावित होंगे आप और मार्केट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget