एक्सप्लोरर

NDTV-Adani News: एक बकाया कर्ज ने अडाणी को NDTV के ‘जबरन’ अधिग्रहण का दिया मौका

Adani-NDTV: दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स ने 34 साल पुराने मीडिया संस्थान एनडीटीवी का अधिग्रहण कर लिया है. एनडीटीवी पर बकाया कर्ज के भुगतान नहीं करने के कारण यह अधिग्रहण हुआ है.

Adani-NDTV News: अडाणी समूह (Adani Group) द्वारा 34 साल पुराने मीडिया संस्थान एनडीटीवी (NDTV) के अधिग्रहण से गौतम अडाणी (Gautam Adani) को मीडिया कारोबार के वैश्विक दिग्गजों की सूची में शामिल होने में मदद मिलेगी. अडाणी दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. इस अधिग्रहण के पीछे एक बकाया कर्ज है, जो न्यू दिल्ली टेलीविजन (New Delhi Television) के संस्थापक प्रणय और राधिका रॉय ने 2009-10 में अरबपति मुकेश अंबानी से जुड़ी कंपनी से लिया था.

विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) ने एनडीटीवी की प्रवर्तक कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड को 403.85 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था. इस ब्याज मुक्त कर्ज के बदले आरआरपीआर ने वीसीपीएल को वॉरंट जारी किए जिनका अगर वह भुगतान नहीं कर सकी, तो ऐसी स्थिति में उन्हें आरआरपीआर में 99.9 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदलने का अधिकार होगा.

वीसीपीएल का स्वामित्व 2012 में बदल गया. अडाणी समूह की फर्म ने पहले इसके नए मालिक से वीसीपीएल का अधिग्रहण किया और फिर बकाया ऋण को मीडिया कंपनी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदलने के विकल्प का प्रयोग किया.

इसके बाद अडाणी समूह ने देश के अधिग्रहण मानदंडों के अनुरूप जनता से अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 493 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की. प्रणय और राधिका रॉय ने अडाणी के इस कदम को जबरन या द्वेषपूर्ण अधिग्रहण माना और कहा कि ऐसा बिना किसी चर्चा, सहमति या नोटिस के किया गया.

एनडीटीवी के अधिग्रहण के साथ ही अडाणी जेफ बेजोस और मर्डोक परिवार की सूची में शामिल हो जाएंगे, जो क्रमश: वॉशिंगटन पोस्ट और फॉक्स कॉरपोरेशन के मालिक हैं. मीडिया क्षेत्र में अडाणी समूह अब अंबानी को टक्कर देगा, जिनकी नेटवर्क 18 के जरिये पहले से ही इस क्षेत्र में बड़ी उपस्थिति है. इसके समाचार चैनलों में सीएनएन-न्यूज 18 और बिजनेस चैनल सीएनबीसी-टीवी 18 शामिल हैं.

एनडीटीवी (NDTV) तीन राष्ट्रीय समाचार चैनल संचालित करता है - अंग्रेजी समाचार चैनल एनडीटीवी 24x7, हिंदी समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया और बिजनेस चैनल एनडीटीवी प्रॉफिट. कंपनी की ऑनलाइन उपस्थिति भी बेहद मजबूत है.

इसे भी पढ़ेंः
SCO Meeting: हमले की साजिश रचने वाले की गिरफ्तारी पर भारत ने रूस का जताया आभार, राजनाथ बोले- आतंकवाद मानवता के खिलाफ

Crude Oil Price: महंगा कच्चा तेल बढ़ाएगा भारत की मुसीबत, फिर से दाम पहुंचे 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget