एक्सप्लोरर

नीरव मोदी सालों तक इंग्लैंड में रहने की तैयारी में, ब्रिटेन की अदालत में भारत के भगोड़े कारोबारी ने बताई वजह

Nirav Modi Extradition: भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने लंदन की अदालत में कहा है कि वो सालों तक इंग्लैंड में रह सकता है. इसके पीछे जो वजह बताई है वो हैरान कर सकती है.

Nirav Modi: भारत में बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिग के मामलों में वॉन्टेड भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने ब्रिटेन की एक अदालत से कहा कि वह सालों तक इंग्लैंड में रह सकता है. नीरव मोदी ने कहा कि कुछ कानूनी कार्यवाही के कारण उसका प्रत्यर्पण टल सकता है. बीते कल भारत के भगोड़े डायमंड मर्चेंट को टेम्ससाइड जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ईस्ट लंदन के बार्किंगसाइड मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश किया गया. नीरव मोदी को लंदन उच्च न्यायालय में अपनी असफल प्रत्यर्पण अपील कार्यवाही की वजह से लगी 1,50,247 पाउंड की कानूनी लागत या पेनल्टी के बारे में सुनवाई के लिए पेश किया गया था. 

मेरे ऊपर आरोप साबित नहीं हुआ- नीरव मोदी 

52 साल के नीरव मोदी ने तीन सदस्यीय मजिस्ट्रेट की बेंच को बताया कि उसने जुर्माने के रूप में हर महीने 10,000 पाउंड का पेमेंट करने के अदालत के पिछले निर्देश का पालन किया था. लगातार जेल में रहने की वजह पूछे जाने पर नीरव ने अदालत से कहा, "मैं रिमांड पर जेल में हूं और आरोप साबित नहीं हुआ है. मैं भारत सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध के कारण यहां (जेल) हूं."

नीरव मोदी ने लंबे समय तक इंग्लैंड में रहने की बात कही

जब नीरव से पूछा गया कि क्या उसे प्रत्यर्पण कार्यवाही पूरी होने की समय सीमा के बारे में पता था? जेल में गुलाबी रंग के कपड़े पहने नीरव ने जवाब दिया, "दुर्भाग्य से नहीं. मुझे प्रत्यर्पण के लिए मार्च के मध्य में गिरफ्तार किया गया था. कुछ कार्यवाही अब भी जारी है, जो भारत में मेरे प्रत्यर्पण को रोकती है. बहुत संभावना है कि मैं लंबे समय तक इंग्लैंड में रहूंगा, शायद तीन महीने, छह महीने या हो सकता है, सालों बीत जाएं."

आठ फरवरी 2024 तक के लिए स्थगित है जुर्माने के मामले की सुनवाई

जुर्माने से संबंधित मामले को आठ फरवरी, 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया गया. इस तारीख को नीरव को फिर से जेल से वीडियो लिंक के जरिए पेश किया जा सकता है.

किस मामले में भगोड़ा है नीरव मोदी

नीरव मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक से 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन की धोखाधड़ी और मनी-लॉन्ड्रिंग के मामले का आरोपी है. उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. फिलहाल वो ब्रिटेन में शरण लिए हुए हैं. पिछले साल ब्रिटेन हाई कोर्ट ने नीरव मोदी की अपील को खारिज करते हुए उसके भारत प्रत्यर्पण पर मुहर लगा दी थी.

ब्रिटिश सरकार का प्रत्यर्पण से जुड़े मामलों पर क्या है रुख

ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने अगस्त में इस बात की पैरवी की थी कि भारत-यूके के बीच प्रत्यर्पण से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रियाओं का पालन होना चाहिए. यूके और भारत के पास कानूनी प्रक्रियाओं से तो गुजरना होगा, लेकिन यूके सरकार का रुख बिल्कुल साफ है. युनाइटेड किंगडम का ऐसी जगह बनने का कोई इरादा नहीं है, जहां न्याय से बचने की कोशिश करने वाले छिप सकें.

ये भी पढ़ें

बैंक एफडी और कॉरपोरेट एफडी में क्‍या है फर्क? दोनों में से किसमें फायदा, क्‍या हैं रिस्‍क-जानें सब कुछ डिटेल में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Corporate Slowdown 2026: Cost Cutting, Layoffs और AI निवेश के बीच दुनिया की बड़ी कंपनियां क्यों बदल रही हैं रणनीति?
कॉर्पोरेट रीसेट 2026: दुनिया की बड़ी कंपनियां अचानक क्यों बदल रही हैं रणनीति? ज्योतिष से समझिए पूरा विश्लेषण
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget