एक्सप्लोरर

2 मिनट में कर दी छुट्टी, इस टेक कंपनी ने गूगल मीट कॉल में सारे स्टाफ को किया बाहर

Layoffs: अमेरिका की एक स्टार्टअप कंपनी के छंटनी का तरीका लगातार सुर्खियों में है. इस कंपनी ने केवल दो मिनट के गूगल मीट पर सभी स्टाफ को नौकरी से बाहर निकाल दिया.

Job Firing on Google Meet: पिछले कुछ महीनों में कई कंपनियों ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है. ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब एंप्लाइज को कंपनी ने केवल एक मेल के जरिए नौकरी से निकाल दिया है. ऑनलाइन रेंटल प्लेटफॉर्म फ्रंटडेस्क (Frontdesk) के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का तरीका फिलहाल खबरों में है. कंपनी ने केवल दो मिनट के गूगल मीट कॉल पर ही अपने सभी 200 से अधिक एंप्लाइज को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

इन कर्मचारियों पर गिरी गाज

TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रंटडेस्क के सीईओ ने गूगल मीट के दौरान कंपनी के 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान कर दिया. छंटनी का शिकार हुए कर्मचारियों में फुल-टाइम, पार्ट-टाइम और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स शामिल हैं. खास बात ये है कि पिछले लंबे वक्त से फ्रंटडेस्क मुश्किल दौर से गुजर रही है और यह बंद होने की कगार पर है.

कंपनी के सीईओ ने कही यह बात

सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बारे में ऐलान करते हुए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेसी डेपिंटो ने कहा कि कंपनी खुद को दिवालिया घोषित कर राज्य द्वारा मिलने वाले आर्थिक मदद रिसीवरशिप  के लिए आवेदन करेगी. TechCrunch की रिपोर्ट पर फिलहाल कंपनी ने अपनी किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है.

कंपनी ने जुटाई इतनी फंडिंग

Frontdesk स्टार्टअप कंपनी की शुरुआत साल 2017 में हुई थी. यह एक रेंटल बेस्ड कंपनी है जिसने अमेरिका में 1000 से अधिक फ्लैट्स का प्रबंधन किया है. कंपनी ने अलग-अलग कंपनियों से 26 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग प्राप्त की है, लेकिन इसके बाद भी यह अपने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा करने में असफल रही है. कंपनी लंबे वक्त से और फंडिंग प्राप्त करने की कोशिश कर रही है, लेकिन लिंक्डइन पर चीफ ऑफ स्टाफ समेत कई नौकरियों की पेशकश करने के बाद भी वह इसमें असफल रही है.

ये भी पढ़ें-

Demat Account: दिसंबर में बना रिकॉर्ड! सिर्फ एक महीने में खुल गए 41 लाख से अधिक डीमैट अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक फ्रॉड केस में CBI ने लिया बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी की कंपनी के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल
बैंक फ्रॉड केस में CBI ने लिया बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी की कंपनी के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल
LPG Crisis: होर्मुज से हटी नाकाबंदी तो क्या भारत में खत्म हो जाएगी गैस की किल्लत? सस्ता होगा सिलेंडर?
होर्मुज से हटी नाकाबंदी तो क्या भारत में खत्म हो जाएगी गैस की किल्लत? सस्ता होगा सिलेंडर?
Gold-Silver Rate: सोने-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, दोनों के आज बढ़ गए दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
सोने-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, दोनों के आज बढ़ गए दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
इस बड़े राज्य में एक जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! VAT घटाने समेत सरकार से की जा रही ये 5 बड़ी मांग, नहीं तो हड़ताल
इस बड़े राज्य में एक जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! VAT घटाने समेत सरकार से की जा रही ये 5 बड़ी मांग, नहीं तो हड़ताल

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: सूर्या हत्याकांड का खौफनाक वीडियो आया सामने! | Khora | Breaking
Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News
CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
Embed widget