एक्सप्लोरर

1 अप्रैल से आपके टैक्स नियमों में होगा ये बड़ा बदलाव

आपके इनकम टैक्स से जुड़े कई नियम भी बदलने वाले हैं. इन बदलावों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि इनका सीधा असर आप पर पड़ने वाला है.

नई दिल्लीः मौजूदा वित्त वर्ष खत्म होने में सिर्फ आज और कल का दिन बचा हैं और 1 अप्रैल 2018 से नया नया वित्त वर्ष शुरू होगा. नया वित्त वर्ष आने के साथ ही आपके इनकम टैक्स से जुड़े कई नियम भी बदलने वाले हैं. इन बदलावों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि इनका सीधा असर आप पर पड़ने वाला है. जानिए आपके लिए कौन से नियमों में बदलाव होने वाले हैं?

LTCG टैक्स दोबारा से लागू LTCG टैक्स अब दोबारा से लागू होगा. जो निवेशक शेयर बाजार में निवेश करते हैं उनके लिए ये ध्यान रखना जरूरी है कि 1 अप्रैल से शेयर बाजार, इक्विटी म्यूचुअल फंड, में किए निवेश पर अगर 1 साल में एक लाख रुपये से ज्यादा का फायदा होता है तो आपको LTCG (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स) देना होगा. हालांकि इसके तहत 1 फरवरी 2018 के बाद से किया गया निवेश शामिल है और इससे पहले का मुनाफा टैक्स मुक्त रहेगा.

इनकम टैक्स पर सेस की बढ़ोतरी इस बार आपके इनकम टैक्स पर सेस की बढ़ोतरी की जाएगी. इस बार 1 फरवरी को पेश हुए बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इनकम टैक्स पर लगने वाले हेल्थ और एजूकेशन सेस को 3 फीसदी से बढ़ाकर 4 फीसदी कर दिया था. इसके चलते 1 अप्रैल से आपके इनकम टैक्स पर हेल्थ और एजूकेशन टैक्स 1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ लागू होगा.

स्टैंडर्ड डिडक्शन 1 अप्रैल 2018 से सैलरीड क्लास के लोगों को 40 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा और इसके तहत आपकी सैलरी से 40,000 रुपये की सीमा को छोड़कर बाकी सैलरी पर इनकम टैक्स लगेगा.

वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा टैक्स छूट वहीं इस बार वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा टैक्स छूट दी जाएगी. वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस और बैंकों से मिले 50,000 रुपये तक के ब्याज को टैक्स फ्री कर दिया गया है. फिलहाल आयकर कानून के तहत किसी व्यक्ति को ब्याज से मिले 10,000 रुपये तक की इनकम टैक्स छूट होती है.

इलाज पर खर्च के लिए टैक्स छूट बढ़ी नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत देते हुए इलाज पर खर्च के लिए टैक्स छूट बढ़ा दी गई है. मौजूदा समय में 80डीडीबी के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 60,000 रुपये और 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 80,000 रुपये की टैक्स छूट मिलती है जबकि 1 अप्रैल से ये बढ़कर 1 लाख रुपये हो जाएगी.

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना इस बार से सरकार प्रधानमंत्री वय वंदना योजना लागू करने जा रही है. 1 अप्रैल से प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत निवेश की सीमा को 7.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है. इस योजना के तहत जमा राशि पर 8 फीसदी का निश्चित ब्याज मिलता है. सरकार ने इस य़ोजना की समयसीमा भी बढ़ाकर 2020 तक के लिए कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget